
CM Yogi Adityanath Bulldozer Action: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद पिछले 60 दिनों में नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों और बिना मान्यता प्राप्त के चलाए जा रहे धार्मिक संस्थानों के खिलाफ ताबड़तोड़ बुलडोजर की कार्रवाई जैसा बड़ा कदम उठाया गया है। इस निर्देश के बाद कुल 298 अवैध मस्जिद, ईदगाह, मदरसे और मजार को निशाने पर लिया गया, जबकि 223 अवैध निर्माण के खिलाफ नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं, 198 अवैध निर्माण को सील करते हुए 130 अवैध निर्माण को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त किया गया है। सीएम योगी का बुलडोजर पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर और महराजगंज में मौजूद अवैध निर्माण पर खूब बरसता हुआ दिखाई दिया है। वहीं, सबसे अधिक श्रावस्ती में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गयी।
ये भी पढ़ें- CM योगी आदित्यनाथ ने निभाया भाई का फर्ज, 8 वर्षों में 1.23 करोड़ अधिक बहनों ने किया फ्री सफर
इस पूरे मामले को लेकर श्रावस्ती जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इंडो-नेपाल बार्डर के 10 किमी. के मध्य सरकारी भूमि और निजी भूमि पर बने अवैध मजिस्द, ईदगाह, मदरसे और मजार के खिलाफ कार्रवाई सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में याेगी सरकार के निर्देश पर श्रावस्ती में अब तक 149 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से सभी 149 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 140 अवैध निर्माण को सील किया गया। वहीं, 37 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा डीएम ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभी भी कार्रवाई का सिलसिला जारी है। लखीमपुर खीरी जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि जिले में कुल 13 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया। इनमें से 1 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 10 अवैध निर्माण को सील किया गया। वहीं, 3 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इसी तरह महराजगंज में 45 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से सभी 45 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 24 अवैध निर्माण को सील किया गया।
सिद्धार्थनगर में 23 अवैध निर्माण को आड़े हाथ लिया गया। इनमें से 2 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 21 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। वहीं, बहराइच में 25 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से 25 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 5 अवैध निर्माण को सील किया गया। साथ ही 15 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। पीलीभीत में 2 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इन दोनों ही अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। वहीं, बलरामपुर में 41 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से 1 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 19 अवैध निर्माण को सील किया गया। साथ ही 21 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। याेगी सरकार के निर्देश पर पिछले 60 दिनों में नेपाल सीमावर्ती इलाकों में अवैध निर्माण के खिलाफ श्रावस्ती ने सबसे अधिक कार्रवाई की। वहीं, इसके बाद महराजगंज अौर बलरामपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर गरजा।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।