अयोध्या में CM योगी ने लता मंगेशकर चौक पर ली सेल्फी तो मुस्कुराने लगे अफसर, बच्चों से पूछा हाल

Published : Dec 29, 2023, 08:14 PM IST
cm yogi

सार

पीएम नरेंद्र मोदी के अयोध्या आने से पहले सीएम योगी अयोध्या पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा ले रहे थे। सुबह रामकथा हेलीपैड पर पहुंचे तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्‍मभूमि भी पहुंचे, दर्शन-पूजन किया।

अयोध्या। सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या के लता मंगेशकर चौक पहुंचे तो वहां की खुबसूरती देखकर खुद को रोक नहीं पाए। खुद चौराहे पर लगी वीणा संग सेल्फी ली। उनके साथ मंत्री सूर्य प्रताप शाही और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद समेत अन्य अफसर भी मौजूद थे, जो खुद को मुस्कुराने से न रोक पाए।

पीएम मोदी के अयोध्या आने से पहले विकास कार्यों का लिया जायजा

पीएम नरेंद्र मोदी के अयोध्या आने से पहले सीएम योगी अयोध्या पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा ले रहे थे। सुबह रामकथा हेलीपैड पर पहुंचे तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। हनुमानगढ़ी और रामलला भी पहुंचे। दर्शन-पूजन किया। रामपथ के निर्माण कार्य देखें। उस दरम्यान वहां मौजूद महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों से हालचाल भी पूछा। बच्चों से पूछा—स्कूल जाते हो?

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन भी पहुंचे

सीएम योगी अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। अफसरों को सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पीएम के आगमन के मद्देनजर स्टेशन को सजाया गया है। सीएम योगी ने अयोध्या एयरपोर्ट का भी दीदार किया और अफसरों को विशेष निर्देश दिए। आपको बता दें कि 30 दिसम्बर 2023 को पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या को महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की सौगात देंगे।

ये भी पढें-रामलला प्राण प्रतिष्ठा में प्रसाद के साथ गीताप्रेस की पुस्तकें, 100 बुक स्टैक-अयोध्या दर्शन की 10 हजार प्रतियां भी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी के पास धमाका, ISI साजिश का शक! जिम्मेदारी लेने वाला संगठन कौन?
UP Election 2027: महिलाओं को 50 हजार देगी योगी सरकार? अखिलेश से बड़ी तैयारी!