दीपोत्सव से राष्ट्रोत्सव तक: CM योगी ने अखिलेश और कांग्रेस पर साधा निशाना, बताया संघ को चट्टान जैसी ताकत

Published : Oct 22, 2025, 11:03 AM IST
deepotsav yogi adityanath political islam rss shatabdi gorakhpur

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कहा कि देश में राजनीतिक इस्लाम की चर्चा नहीं होती, जबकि हमारे वीरों ने इसके खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने अखिलेश और कांग्रेस पर निशाना साधा और RSS के योगदान को ऐतिहासिक बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि देश में ब्रिटिश और फ्रांसीसी उपनिवेश की चर्चा तो होती है, लेकिन “राजनीतिक इस्लाम” पर बात नहीं की जाती, जिसने सनातन आस्था पर सबसे बड़ा प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह, महाराणा प्रताप और महाराणा सांगा ने राजनीतिक इस्लाम के खिलाफ संघर्ष किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने ब्रिटिश और फ्रांसीसी उपनिवेशवाद के साथ-साथ राजनीतिक इस्लाम के खिलाफ भी लंबी लड़ाई लड़ी, जिसकी चर्चा बहुत कम होती है।

आरएसएस के 100 वर्ष पर बोले योगी: “असंभव को संभव बनाया संघ ने”

सीएम योगी गोरखपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि संघ ने अपनी सौ साल की यात्रा में असंभव को संभव कर दिखाया है। राम मंदिर आंदोलन का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि जब सब विरोध कर रहे थे, तब संघ और उसके स्वयंसेवक अडिग रहे। उन्होंने लाठियां, गोलियां झेलीं, पर अपने संकल्प से पीछे नहीं हटे। आज उसी का परिणाम है कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन चुका है।

अखिलेश यादव पर योगी का तीखा वार: “दीयों से नफरत, कुम्हारों का अपमान”

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने दीपावली पर दीये जलाने के खिलाफ बयान देकर यह साबित कर दिया कि उन्हें अयोध्या, श्रीराम मंदिर और सनातन धर्म के पर्वों से नफरत है।योगी ने कहा कि अखिलेश का यह बयान कुम्हारों और किसानों का अपमान है, क्योंकि देशभर में करीब दो करोड़ लोग मिट्टी के दीये और बर्तन बनाने के काम से जुड़े हैं। उन्होंने कहा, “गद्दी तो विरासत में मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं। बिना विवेक वाले लोग ही दीपावली जैसे पर्वों का विरोध करते हैं।”

अयोध्या का दीपोत्सव बना विश्व की पहचान

योगी ने बताया कि साढ़े आठ साल पहले जो अयोध्या वीरान थी, आज वही भव्य दीपोत्सव से जगमगा रही है। इस बार 26 लाख 17 हजार दीपों से नया विश्व रिकॉर्ड बना है। उन्होंने कहा कि सपा को दीया जलाने से भी परेशानी है। अखिलेश यादव मोमबत्ती जलाने की बात करते हैं, जबकि दीप जलाना हमारी परंपरा और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।

कांग्रेस और सपा पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और सपा दोनों ने हमेशा भगवान राम और कृष्ण को नकारा है। कांग्रेस ने अदालत में एफिडेविट देकर कहा था कि राम और कृष्ण मिथक हैं, जबकि सपा सरकार ने रामभक्तों पर गोली चलाई थी।

योगी ने कहा कि अब दुनिया भर के लोग अयोध्या आकर श्रीराम के दर्शन से अभिभूत हो रहे हैं। पिछले साल 6 करोड़ श्रद्धालु अयोध्या आए और प्रयागराज कुंभ में 66 करोड़ से ज्यादा लोग शामिल हुए।

“हलाल सर्टिफिकेशन पर रोक जरूरी थी”

योगी ने कहा कि हलाल प्रमाणित उत्पादों की बिक्री पर प्रदेश में रोक लगाई गई है, क्योंकि ऐसे उत्पादों से मिलने वाले पैसे का उपयोग धर्मांतरण, लव जिहाद और आतंकवाद फैलाने में किया जा रहा था।

उन्होंने लोगों से स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील की और कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाना ही सच्चा राष्ट्रधर्म है।

पंच परिवर्तन से बनेगा विकसित भारत

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में तय किए गए पंच परिवर्तन का उल्लेख किया-

  • सामाजिक समरसता
  • कुटुंब प्रबोधन
  • पर्यावरण संरक्षण
  • स्वदेशी से आत्मनिर्भरता
  • नागरिक कर्तव्य

उन्होंने कहा कि ये पाँच परिवर्तन विकसित भारत की नींव हैं। समाज को आगे चलना चाहिए और सरकार को उसके पीछे।

संघ को बताया “विरोधों के सागर में चट्टान”

कार्यक्रम में आरएसएस के गोरक्ष प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कहा कि सनातन, भारत और संघ में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि सौ साल की यात्रा में संघ ने तमाम विरोधों का सामना किया, लेकिन चट्टान की तरह दृढ़ रहा।

कार्यक्रम में प्रांत संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल सहित संघ से जुड़े 28 संगठनों के स्वयंसेवक सपरिवार मौजूद रहे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ghaziabad Sisters Suicide: किसे और क्यों ब्लैकमेल कर रही थीं तीनों बहनें, पिता का बड़ा खुलासा
UP Divyangjan Rojgar Abhiyan 2026: योगी सरकार की पहल, 6-13 फरवरी दिव्यांगों को नौकरी और आत्मनिर्भरता का मौका