देवरिया में 20 मिनट में टूटी शादी: आखिर दुल्हन ने ससुराल जाते ही ऐसा क्या देख लिया?

Published : Dec 01, 2025, 07:59 PM IST
deoria bride breaks marriage in 20 minutes shocking case

सार

देवरिया में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां दुल्हन ने ससुराल पहुंचते ही सिर्फ 20 मिनट में शादी तोड़ दी। ससुराल में बुरे व्यवहार का आरोप लगाते हुए दुल्हन ने पति संग रहने से इंकार कर दिया। पंचायत में समझौते के बाद शादी टूट गई।

कभी-कभी ज़िंदगी की सबसे खुशियों भरे पल में एक ऐसा मोड़ आ जाता है, जिसे कोई सोच भी नहीं सकता। देवरिया में एक नई-नवेली दुल्हन की शादी सिर्फ 20 मिनट के अंदर टूट गई। बारात आई, सात फेरों की रस्में हुईं, मंगलसूत्र बंधा… लेकिन जैसे ही दुल्हन ससुराल पहुंची, सब कुछ बदल गया। घर में प्रवेश के कुछ ही मिनटों बाद उसने बाहर आकर ऐलान कर दिया, वह इस घर में नहीं रहेगी। दूल्हा और उसका परिवार सन्न, रिश्तेदारों के बीच सन्नाटा, सवालों की फुसफुसाहट- आखिर हुआ क्या?

देवरिया में शादी के बाद क्या हुआ?

यह अजीबोगरीब मामला देवरिया के भलुअनी नगर पंचायत क्षेत्र का है। 25 नवंबर को धूमधाम के साथ एक परिवार ने शादी का आयोजन किया। रीति-रिवाज के साथ शादी पूरी हुई और 26 नवंबर की सुबह दुल्हन को ससुराल लाया गया। ससुराल पहुंचते ही उसने घर में प्रवेश किया… लेकिन कुछ ही देर बाद अचानक घर से बाहर निकल आई। चेहरा सख्त, आवाज़ में गुस्सा, उसने साफ कहा कि वह यहां नहीं रहेगी और तुरंत अपने परिजनों को बुलाने की मांग की। घरवालों ने पहले उसे प्यार से समझाया। दूल्हा भी आया, लेकिन दुल्हन का फैसला नहीं बदला।

यह भी पढ़ें: बड़ी अपडेट! घर और पानी का टैक्स अब एक ही बिल में, जानें क्या है नया नियम?

परिवार पहुंचा, पंचायत बैठी… लेकिन दुल्हन नहीं मानी

कुछ देर में दुल्हन के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने भी बेटी को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। स्थिति बिगड़ते देख गांव में पंचायत बैठाई गई। करीब 5 घंटे तक बातचीत चली, मगर दुल्हन एक ही बात पर अड़ी रही, वह इस घर में नहीं रहेगी।

आखिर दुल्हन ने ऐसा क्यों किया?

दुल्हन ने आरोप लगाया कि ससुराल में उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया। उसने कहा कि वह न ससुराल में रहेगी और न ही पति के साथ कोई संबंध रखेगी। पंचायत के फैसले के अनुसार, शादी में हुए लेनदेन को दोनों पक्षों ने वापस किया और रिश्ते को यहीं समाप्त कर दिया गया। इसके बाद दुल्हन अपने परिजनों के साथ वापस मायके चली गई।

यह भी पढ़ें: न चूकें मौका! आयुष्मान कार्ड बन रहा है हाथों-हाथ! बस चाहिए ये दो डॉक्यूमेंट

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: प्रदेशभर में अवैध कोडीन सिरप और नॉरकोटिक दवाओं पर सख्त अभियान
UP बना स्टार्टअप हब: योगी सरकार में इनक्यूबेशन नेटवर्क का बड़ा विस्तार