डॉक्टर पति ने कर डाली अजीबोगरीब डिमांड, थाने पहुंच गई पत्नी!

Published : Dec 16, 2024, 08:30 PM IST
डॉक्टर पति ने कर डाली अजीबोगरीब डिमांड, थाने पहुंच गई पत्नी!

सार

उत्तर प्रदेश में एक डॉक्टर का अजीबोगरीब व्यवहार सामने आया है। शादी के तीन महीने बाद ही पत्नी को पुलिस थाने का दरवाजा खटखटाना पड़ा। इसकी वजह थी पति की आधी रात को रखी जाने वाली अजीब डिमांड।   

शादी के तीन महीने भी नहीं हुए और डॉक्टर पत्नी अपने मायके लौट गई। इतना ही नहीं, उसने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई। उसकी शिकायत सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। मामला परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया, जहां डॉक्टर पत्नी के गुस्से की असली वजह सामने आई। 

मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का है। यहां एक महिला डॉक्टर को अपने पति का प्यार ही मुसीबत बन गया। पति के व्यवहार से तंग आकर वो घर छोड़कर चली गई। दरअसल, आधी रात को पति की अजीबोगरीब डिमांड ही उसके दूर जाने की वजह बनी। पीड़िता का पति भी एक डॉक्टर है। दोनों की शादी महज तीन महीने पहले ही हुई थी। डॉक्टर पति हर रात पत्नी के सामने जो डिमांड रखता था, वो उसे पसंद नहीं थी। इससे वो हर दिन शर्मिंदा होती थी। इससे तंग आकर महिला डॉक्टर घर छोड़कर चली गई। इतना ही नहीं, उसने पुलिस में पति के अजीब व्यवहार की शिकायत भी दर्ज कराई। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। 

इस दौरान महिला डॉक्टर ने बताया कि उसके पति का प्यार करने का तरीका सही नहीं है। उसका प्यार उसे तकलीफ देता है, घुटन महसूस होती है। मुझे इससे शर्मिंदगी होती है। काउंसलर के मुताबिक, डॉक्टर पति अपनी पत्नी को अश्लील वीडियो दिखाता था। वो चाहता था कि उसकी पत्नी उसे देखे। वीडियो में जो कुछ दिखाया जाता था, उसे असल जिंदगी में उतारने की कोशिश करता था। उसे यही प्यार लगता था। अगर पत्नी वीडियो जैसा नहीं करती थी तो वो झगड़ा करता था। साथ ही अश्लील वीडियो बनाने की इच्छा भी जाहिर करता था। पत्नी ने इसका विरोध किया। इससे झगड़ा बढ़ गया। गुस्से में महिला डॉक्टर पति का घर छोड़कर चली गई। ये बात सुनकर परिवार वाले भी हैरान रह गए। 

आजकल तलाक के मामले बढ़ रहे हैं। छोटी-छोटी बातों पर पति-पत्नी अलग हो रहे हैं। महिला डॉक्टर की जिंदगी सुधारने और तलाक रोकने के लिए पुलिस ने मामला विशेषज्ञों के सामने रखा। काउंसलिंग कराने की सलाह दी। विशेषज्ञों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर पति-पत्नी को एक कर दिया। दोनों ने अपनी गलतियां मान लीं और साथ रहने का फैसला किया। 

उधर, फिरोजाबाद जिले के रामगढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बेटी पैदा होने पर जीशान नाम के शख्स ने अपनी पत्नी को तलाक देकर घर से निकाल दिया। शादी के दो साल हो चुके थे। पिछले साल पीड़िता ने एक बेटी को जन्म दिया था। इससे नाराज जीशान ने उसे मायके में छोड़ दिया था। कुछ दिन पहले वो पीड़िता के पास आया और तीन बार तलाक बोलकर चला गया। इससे दुखी महिला ने तीन तलाक का विरोध किया और पति के साथ रहने की इजाजत मांगते हुए पुलिस में अर्जी दी है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कुशीनगर में स्वास्थ्य संकट! 24 घंटे में 2 मासूमों की मौत, एक सप्ताह में 5 बच्चों ने गंवाई जान
कृषि चौपाल में किसानों ने बताया- योगी सरकार से मिली सुरक्षा, बिजली और बढ़ा गन्ना मूल्य कैसे बदल रहा जीवन