साली को चाट खिलाने बाजार लेकर गया जीजा, ससुर ने बीच सड़क पर कर दी धुनाई

Published : Feb 03, 2025, 09:34 PM IST
up news

सार

मैनपुरी से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक ससुर ने अपने जीजा को साली को चाट खिलाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया और गुस्से में बीच सड़क पर चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया।

मैनपुरी के थाना घिरोर के गोल चक्कर के पास एक अजीब और दिलचस्प घटना सामने आई है। यहां एक ससुर ने जीजा को बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई कर दी। युवक अपनी साली को चाट खिलाने बाजार लेकर गया उसी वक्त उसका ससुर भी वहां पहुंच गया और युवक की पिटाई कर दी। ये देख आस-पास के लोग बीच बचाव के लिए वहां पहुंचे।

बीच सड़क पर ससुर ने की दामाद की धुनाई

युवक थाना कुरावली क्षेत्र का निवासी है और उसकी ससुराल थाना घिरोर क्षेत्र में है। शादी को 8-10 साल हो गए थे, लेकिन अभी तक उनके घर में कोई संतान नहीं हुआ। सोमवार को युवक अपनी ससुराल आया और अपनी साली को चाट खिलाने के लिए गोल चक्कर के पास ले गया। इस दौरान ससुर को इसका पता चल गया, और वह भी गोल चक्कर के पास पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन्होंने दामाद को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। यह देख वहां भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: 700 साल पुराना किला, हेलीपैड और क्रिकेट पिच, कीमत लगी 225 करोड़

साली को छोड़ भागा जीजा

स्थिति बढ़ते देख युवक अपनी साली को वहीं छोड़कर अपनी बाइक से फरार हो गया। हालांकि, इस घटना को लेकर अब तक किसी पक्ष ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम
UP Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-आगरा समेत यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट