फिरोजाबाद: सड़क हादसे में हुई मैनपुरी में तैनात एडीजे पूनम त्यागी की मौत, ड्राइवर की भी हालत गंभीर

Published : Feb 07, 2023, 12:53 PM IST
Firozabad ADJ Poonam Tyagi

सार

यूपी के फिरोजाबाद में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। इस हादसे में एडीजे पूनम त्यागी की मौत हो गई। हादसे में घायल ड्राइवर का इलाज सैफई में चल रहा है।

फिरोजाबाद: शिकोहाबाद में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां आगरा एक्सप्रेस वे पर नगर खंगर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन-65 के पास ही एडीजे (पाक्सो) पूनम त्यागी की कार हादसे का शिकार हो गई। पूनम त्यागी मैनपुरी में तैनात थी। इस हादसे में चालक और एडीजे दोनों ही गंभीर रूप से घायल हुए। मामले की जानकारी होते ही थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। इस बीच गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को इलाज के लिए सैफई पीजीआई भेजा गया है। यहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद एडीजे पूनम त्यागी को मृत घोषित कर दिया। इस बीच चालक का इलाज वहां पर चल रहा है।

छुट्टियां बिताने के बाद जा रही थी वापस

एडीजे (पाक्सो) पूनम त्यागी अपनी दो दिनों की छुट्टी बिताने के बाद कार से वापस मैनपुरी जा रही थी और इसी बीच यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 65.700 माइल स्टोन के पास पहुंची तो आगे जा रहे ट्रक में वह घुस गई। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ है। इस कार को सचिन पुत्र संतराम निवासी कस्तला थाना इंचोली जिला मेरठ के द्वारा चलाया जा रहा था। हादसे की जानकारी लगते ही थानाध्यक्ष महेश चंद्र फोर्स के साथ वहां पर पहुंचे। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया।

सैफई में हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों को किया गया सूचित

हादसे को लेकर एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने जानकारी दी कि मैनपुरी में तैनात एडीजे पूनम त्यागी को मौत हुई है। उनके शव का पोस्टमार्टम सैफई पीजीआई में हुआ। इस बीच चालक का उपचार चल रहा है कि और उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद पूनम त्यागी और उनके ड्राइवर के परिजनों को सूचना दे दी गई थी। परिजनों सैफई पीजीआई पहुंच रहे हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

21 फरवरी को योगी सरकार पेश करेगी दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट, इन बिंदुओं पर रखा जाएगा ध्यान

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

उत्तर प्रदेश बनेगा मैन्युफैक्चरिंग हब? जापान से आया 11,000 करोड़ का भरोसा
UP Investment Roadshow Tokyo: योगी के नेतृत्व में यूपी बना निवेश का ग्लोबल हब, ऑटो कंपनियों ने बताया ग्रोथ इंजन