3 घंटे में ही सात फेरों का वादा तोड़कर प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, पति ने नहीं मानी हार और ऐसे लाया वापस

Published : Feb 17, 2023, 11:12 AM IST
Gorakhpur bride

सार

यूपी के फिरोजाबाद में दुल्हन पति को छोड़कर बारात वापस जाने के बीच में ही प्रेमी के साथ फरार हो गई। हालांकि इसके बाद भी दूल्हे ने हार नहीं मानी और पीछा कर दुल्हन को वापस लेकर आया।

फिरोजाबाद: जनपद में शादी के बाद एक बड़ा कांड सामने आया। यहां अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेने के बाद दुल्हन सात जन्म का वादा तोड़कर महज कुछ ही घंटे में फरार हो गई। विदाई के दौरान पति की कार को रुकवाकर दुल्हन प्रेमी के साथ बाइक पर फरार हो गई। इस बीच दुल्हन को प्रेमी के साथ फरार होता देख दूल्हे के होश उड़ गए। दूल्हे ने बाइक का पीछा किया और उसके बाद प्रेमी हार मानकर दुल्हन को छोड़कर फरार हो गया।

दुल्हन को लेकर फरार हुआ दूल्हा

आपको बता दें कि उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवती की बारात आगरा के बमरौली से आई थी। शादी की रस्म होने के बाद दुल्हन विदा हो गई। दूल्हा परिजनों के साथ दुल्हन को घर लेकर जा रहा था। जैसे ही कार नगला भाऊ के पास पहुंची तभी दुल्हन ने उल्टी आने की बात कहकर हाईवे पर कार को रुकवा दिया। वहां दुल्हन के कार से उतरते ही प्रेमी बाइक से आया और वह उसके साथ फरार हो गई। इस मामले में दूल्हे के परिजनों ने घटना के फौरान बाद दुल्हन के घरवालों को जानकारी दी। वह भी दुल्हन की इस घटना से हैरान हैं। उन्होंने बेटी के प्रेम संबंध से किसी भी तरह की जानकारी होने से इंकार किया। 

पुलिस के पास पहुंचे दोनों पक्ष

दुल्हन को प्रेमी के साथ फरार होता देख मौके पर शोरगुल मच गया। इस बीच दूल्हे ने हार नहीं मानी और दुल्हन का पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मामले में पुलिस दूल्हा-दुल्हन को पकड़कर थाने लाई है। इस बीच दुल्हन के परिजन भी थाने पहुंचे और दोनों के बीच समझौते का प्रयास शुरू किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में दुल्हन के प्रेमी का भी पता लगाया जा रहा है। वहीं इस बीच दूल्हे पक्ष के लोगों की नाराजगी भी सामने आ रही है।

युवती की शादी से 10 दिन पहले कानपुर के फ्लैट में मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव, पत्नी और बच्ची को छोड़कर रह रहा था युवक

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ