यूपी में मछुआरों ने किया डॉल्फिन का शिकार, फोटो वायरल होने पर वन विभाग ने एक को किया गिरफ्तार

Published : Jul 25, 2023, 01:22 AM IST
dolphin1

सार

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में मछुआरों के डॉल्फिन का शिकार करने का फोटो वायरल हुआ है। आरोपी मछुआरों ने डॉल्फिन का शिकार कर उसे खा लिया। पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। 

उत्तर प्रदेश डेस्क। प्रदेश के कौशाम्बी जिले में मछुआरों ने डॉल्फिन का शिकार कर लिया। जल की रानी कही जाने वाली डॉल्फिन का पिपरी थाना क्षेत्र के नासिरपुर गांव के पास यमुना में मछुआरों ने शिकार किया और उसे अपना भोजन बना लिया। डॉल्फिन पकड़कर ले जाता हुआ फोटो वायरल होने पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ एक को गिरफ्तार किया गया है। 

किसी ने मोबाइल से खींचा फोटो
22 जुलाई की सुबह नौ से 10 बजे के बीच नसीरपुर गांव के मछुआरे रंजीत कुमार, संजय, दीवान, बाबाजी और गेंद लाल यमुना में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान उनके जाल में एक डॉल्फिन आकर फंस गई। आरोपी मछुआरे डॉल्फिन का शिकर कर उसे नदी से बाहर ले आए। किसी ने मोबाइल से इसका वीडियो और फोटो बना लिया।

ये भी पढ़ें,  झील से मछुआरों ने पकड़ी एलियन जैसे मछली, 14 साल के बच्चे जितना वजन, मचाने वाली थी तबाही

मछुआरों ने डॉल्फिन का शिकार उसे पकाकर खा डाला
आरोप है कि मछुआरों ने यमुना से शिकार कर लाई गई डॉल्फिन को अपना भोजन बना लिया। 23 जुलाई की रात सोशल मीडिया पर मछुआरों का डॉल्फिन का शिकर कर ले जाते हुए फोटो वायरल होने के बाद वन विभाग के अफसरों को भी जानकारी हुई। चायल वन रेंजर रविंद्र कुमार बीट प्रभारी वन दरोगा राम प्रकाश रावत के साथ नसीरपुर गांव पहुंचे। जांच के बाद वन विभाग की टीम ने रंजीत को गिरफ्तार कर पिपरी कोतवाली पुसिस के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें, समुद्र की गहराईयों में खोज कर रहा था गोताखोर, तभी सामने आई इंसानी चेहरे वाली मछली, देखें वायरल वीडियो

पांच के खिलाफ मुकदमा, एक गिरफ्तार
वन रेंजर की तहरीर पर पुलिस ने वन संरक्षण अधिनियम की धारा 1972  के तहत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को मामले में गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस चार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। अन्य मछुआरों को भी डॉल्फिन या प्रतिबंधित जीव के शिकार को लेकर चेतावनी दी गई है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ