अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण एक्सीडेंट-एक्सीडेंटल कार में फंसे लोगों को निकाल रहे युवकों को बस ने कुचला, 5 की मौत

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सोमवार(24 जुलाई) यमुना एक्सप्रेसवे पर दो हादसे हो गए। एक कार सड़क किनारे खड़ी खड़ी डबल डेकर बस से टकरा गई थी। उसमें फंसे घायलों को निकाल रहे मददगारों को दूसरी बस ने कुचल दिया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।

Contributor Asianet | Published : Jul 24, 2023 4:58 AM IST / Updated: Jul 24 2023, 10:41 AM IST

अलीगढ़. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सोमवार(24 जुलाई) यमुना एक्सप्रेसवे पर दो हादसे हो गए। एक कार सड़क किनारे खड़ी डबल डेकर बस से टकरा गई थी। उसमें फंसे घायलों को निकाल रहे मददगारों को दूसरी बस ने कुचल दिया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 4:10 बजे माइल स्टोन 56 पर हुआ। आगरा से नोएडा जा रही एक कार अज्ञात कारणों से हादसे का शिकार बन गई। कार इतनी बुरी तरह डैमेज हो चुकी थी कि सभी लोग उसी में फंसकर रह गए।

अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा, 4 की मौत

जिला मजिस्ट्रेट इंद्र विक्रम सिंह ने हादसे में चार मौतों की पुष्टि की है। कार हरियाणा रजिस्टर्ड वाली खड़ी डबल डेकर बस से टकरा गई। हादसे के समय जेवर एयरपोर्ट पर जॉब करने वाले नौहझील के गांव अवाखेड़ा निवासी पुष्पेन्द्र चौधरी, पुष्पेन्द्र सिंह, प्रवीन उर्फ पवन और धर्मवीर सिंह निवासी बाघई (कटैलिया) वहां से निकल रहे थे। इन लोगों ने देखा कि कार में मासूम बच्चा और महिला फंसी हुई है। ये लोग उन्हें बाहर निकालने लगे, तभी पीछे से आ रही वॉल्वो बस ने इनमें से तीन युवकों सहित कार सवार महिला और ड्राइवर को कुचल दिया।

अलीगढ़ शॉकिंग सड़क हादसा, यमुना एक्सप्रेस वे हादसा

हादसे में मददगार तीन युवकों सहित कार सवार महिला और ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि बच्चा बच गया। टप्पल थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताा कि धर्मवीर बच्चे को निकालकर फुटपाथ पर आ गया था, इससे दोनों की जान बच गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हटवाकर रास्ता खुलवाया। कार हादसे का शिकार कैसी बनी, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि कार ड्राइवर को झपकी आने से सड़क किनारे खड़े डबल डेकर बस नहीं दिखाई दी होगी और वो उसमें जा धंसी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें

Heavy Rain Warning: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर लैंडस्लाइड से लगा लंबा जाम, रायगढ़ हादसे में अब तक 27 की मौत

मणिपुर: पति-बेटे को दी मौत अब...NUDE घुमाई गई पीड़िता की मां का दर्द

Share this article
click me!