
वाराणसी: अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन बीते रविवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंची है। बता दें कि अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री 9 फरवरी को वह वाराणसी आएंगी। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के आगमन की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि वह वाराणसी में एक दिन रुकेंगी। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि अभी हिलेरी क्लिंटन के पूरे कार्यक्रम की जानकारी नहीं प्राप्त हुई है। वह 9 फरवरी की सुबह 11 बजे एयरपोर्ट पहुंचेगीं।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयार किया गया खाका
बता दें कि अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के वाराणसी आगमन को लेकर सोमवार को बैठक की गई। इस बैठक में एडवांस सिक्योरिटी लाइजनिंग की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि बैठक में एयरपोर्ट के साथ ही आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किए जाने को लेकर खाका तैयार किया गया है। वहीं अमेरिकी एजेंसी के अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने के लिए वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे हैं। जिसके बाद हिलेरी क्लिंटन के आगमन को लेकर अमेरिका एजेंसी के अधिकारियों ने एयरपोर्ट और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
घाटों को खूबसूरती निहार सकती हैं हिलेरी क्लिंटन
हिलेरी क्लिंटन के वाराणसी आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई बैठक में डीसीपी विक्रांत वीर, एसीपी अमित कुमार पांडेय, सीआईएसएफ कमांडेंट अजय कुमार, एलआईयू, आईबी के साथ ही अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन क्रूज से गंगा के खूबसूरत घाटों को निहार सकती हैं। साथ ही वह वाराणसी की कुछ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी मुलाकात कर सकती हैं। इसके अलावा चर्चा है कि हिलेरी क्लिंटन सारनाथ और रामनगर के भ्रमण पर भी जा सकती हैं।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।