गाजियाबाद यूपी में बच्ची से गैंगरेप करने वाले को पैरों गोली मारकर किया गिरफ्तार

Published : Dec 14, 2023, 08:26 PM IST
up

सार

बारात देखने के लिए घर से निकली एक बालिका के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है।

गाजियाबाद. महज 10 साल की एक बच्ची के साथ गैंगरेप करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। इस कारण आरोपी को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

बारात देखने घर से निकली थी मासूम

आपको बतादें कि हालही उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में 10 साल की मासूम बारात देखने के लिए घर से बाहर निकली थी। तभी कुछ बदमाशों ने उसका अपहरण करके सामूहिक रूप से बलात्कार किया था। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दूसरे आरोपी को आज गिरफ्तार किया है।

पहले 58 फिर 32 साल का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पहले 58 साल के आरोपी जाकिर को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 32 साल के निजाम को गिरफ्तार किया है। आरोपी की जानकारी मिलने पर पुलिस ने दबिश दी थी। लेकिन आरोपी फरार होने के चक्कर में पुलिस से भिड़ने लगा, इस कारण मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी है। जिससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने साथ ही उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती किया है। जिसे ठीक होने पर कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले उसके बयान भी लिए जाएंगे।

पीड़िता की मां ने लिखाई थी रिपोर्ट

बारात देखने घर से बाहर निकली लड़की जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो घरवाले टेंशन में आ गए थे। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी दुष्कर्म कर बेटी को फिर वहीं छोड़ गए थे। जिसने रोते हुए पूरा मामला बताया था। महिला ने अपनी बेटी के साथ हुए बलात्कार की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

‘Read Now, सॉरी पापा…’ सुसाइड नोट ने खोले गाजियाबाद की तीन बहनों की मौत के राज
UP Police Constable Bharti 2025: सिपाही भर्ती परीक्षा तिथि घोषित, 32,679 पदों पर होगी भर्ती