गोंडा बीजेपी नेता का वायरल वीडियो, महिला ने तोड़ी चुप्पी, सच्चाई जानकर रह जाएंगे दंग

Published : May 26, 2025, 01:37 PM ISTUpdated : May 26, 2025, 01:38 PM IST
gonda bjp district president viral video woman files fir fake allegations

सार

Gonda BJP district president video : गोंडा भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ वायरल वीडियो वाली महिला ने चुप्पी तोड़ी। महिला ने बताया कि कैसे उनकी और नेता की छवि खराब करने की साजिश रची गई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

BJP leader video controversy:  उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब गोंडा के भाजपा जिला अध्यक्ष का एक महिला संग वीडियो सोशल मीडिया पर तैरने लगा। जहां कुछ लोगों ने इसे सनसनी बना दिया, वहीं अब खुद उस महिला ने चुप्पी तोड़ते हुए पूरे मामले की परतें खोली हैं। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और दावा किया है कि यह सब एक साजिश है।

महिला ने तोड़ी चुप्पी, बोली- वायरल वीडियो से मेरी भी छवि खराब हुई

वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला खुद मीडिया के सामने आई और बताया कि किस तरह उसकी और भाजपा नेता की छवि को जानबूझकर खराब किया गया। उसने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि वह लखनऊ से लौट रही थी और गोंडा रेलवे स्टेशन पर तबीयत बिगड़ने के चलते उसने अमर किशोर कश्यप को फोन किया। अध्यक्ष ने रिसीव कर सहायता की।

‘अर्जेंट कॉल आया तो अध्यक्ष जी कुछ देर के लिए चले गए’

महिला ने कहा कि जब वह कार्यालय पहुंची तो अध्यक्ष को एक अर्जेंट कॉल आया और वह थोड़ी देर के लिए बाहर चले गए। इसी दौरान वह ऊपर जाने लगी और हील्स के कारण गिरने लगी, तभी अध्यक्ष ने उन्हें सहारा दिया। महिला ने जोर देकर कहा कि वीडियो में जो दिखाया जा रहा है, वह पूरी तरह भ्रामक है। भाजपा अध्यक्ष ने कोई गलत हरकत नहीं की। वह उन्हें पारिवारिक सदस्य की तरह मानती हैं।

‘पारिवारिक रिश्ते हैं, इसलिए किया था भरोसा’

महिला ने यह भी बताया कि वह पिछले तीन साल से भाजपा जिला अध्यक्ष को जानती हैं और दोनों के पारिवारिक संबंध हैं। इसीलिए उन्होंने मुश्किल वक्त में उन्हीं को फोन किया। महिला ने उन अफवाहों पर नाराजगी जताई जो उनकी और भाजपा नेता की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि वह दो बच्चों की मां हैं और कोई उन्हें बहला नहीं सकता।

‘अगर अफवाहें नहीं रुकीं तो जाऊंगी महिला आयोग’

महिला ने चेतावनी दी कि अगर यह सब नहीं रुका तो वह मानहानि का केस दर्ज करेंगी और महिला आयोग का दरवाजा खटखटाएंगी। उन्होंने कहा कि उनकी भी इज्जत है और भाजपा अध्यक्ष की भी। छपिया थाने की पुलिस ने महिला की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब इस वायरल वीडियो की गहराई से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: BF को बाइक दिलाने के लिए गर्लफ्रेंड ने चुराए लाखों, फिर जो हुआ वो चौंका देगा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

चार्जिंग स्टैंड की आड़ में कफ सिरप तस्करी का भंडाफोड़, 30 हजार शीशियां बरामद
बात-बात पर FIR? नेहा सिंह का नया वीडियो आग की तरह फैल रहा सोशल मीडिया पर