गूगल मैप्स ने फिर किया धोखा! नेपाल की जगह बरेली पहुंचे फ्रांसीसी पर्यटक

Published : Jan 25, 2025, 06:15 PM IST
Google Maps

सार

गूगल मैप्स के चक्कर में दो फ्रांसीसी पर्यटक नेपाल जाने के बजाय बरेली के चुरैली डैम में फंस गए। रात के अंधेरे में गांव वालों ने उनकी मदद की और पुलिस ने उन्हें सही रास्ता दिखाया।

Google Map again ditched: गूगल मैप्स के भरोसे यात्रा करने पर एक बार फिर दो टूरिस्टों को धोखा मिला है। साइकिल से नेपाल जा रहे दो टूरिस्टों गूगल मैप के सहारे चलते-चलते नेपाल तो नहीं पहुंचे यूपी के बरेली में फंस गए। संयोग अच्छा था कि रात के अंधेरे में बरेली के चुरैली डैम में फंसे पर्यटकों के लिए गांववाले मदद को आगे आए और पनाह दी। घटना गुरुवार रात की है।

क्या है पूरा मामला?

गूगल मैप्स के भरोसे साइकिल से दो फ्रांसीसी नेपाल के काठमांडू जा रहे थे। गुरुवार को दोनों फ्रांसीसी पर्यटक बरेली के चुरैली डैम के पास रास्ता भटक गए। अंधेरे में गांववालों ने दोनों विदेशियों को सड़क पर भटकते हुए देखा तो अलर्ट हो गए। संदिग्ध जान लोगों ने चुरैली पुलिस चौकी पर फोन किया।

पुलिस से फ्रांस के ब्रायन जैक्स गिल्बर्ट और सेबस्टियन फ्रैंकोइस गेब्रियल ने बताया कि वे 7 जनवरी को दिल्ली आए थे। उनका उद्देश्य दिल्ली से साइकिल के जरिए नेपाल पहुंचने का था। उन्हें टनकपुर होते हुए पीलीभीत के रास्ते जाना था, लेकिन गूगल मैप्स ने उन्हें शॉर्टकट दिखाते हुए बहेरी के चुरैली डैम की ओर मोड़ दिया। अंधेरे और सुनसान रास्ते में भटकने के बाद दोनों वहां पहुंच गए।

गांववालों की सतर्कता और पुलिस की मदद

गुरुवार रात करीब 11 बजे गांववालों ने सड़क पर दोनों विदेशियों को देखा। उनकी भाषा न समझ पाने के बावजूद किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांववालों ने उन्हें चुरैली पुलिस चौकी पहुंचाया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को गांव के प्रधान के घर ठहरने की व्यवस्था की।

मामले की जानकारी मिलने पर बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या ने दोनों पर्यटकों से बातचीत की और पुलिस को निर्देश दिया कि उन्हें सही मार्गदर्शन दिया जाए। शुक्रवार सुबह दोनों पर्यटकों को काठमांडू जाने के लिए दिशा-निर्देश देकर उनकी यात्रा फिर शुरू कराई गई।

गूगल मैप्स पर सवाल

यह पहली बार नहीं है जब गूगल मैप्स के भरोसे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इस घटना ने एक बार फिर डिजिटल नेविगेशन की सीमाओं और वास्तविक मार्गदर्शन की जरूरत पर ध्यान खींचा है।

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्र में महंगा सफर! बस, ऑटो, टैक्सी किराया बढ़ा, मुंबईंकर को बड़ा झटका

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ