गजब! अपनी ही शादी में पंडित बन गया दूल्हा, मंत्र पढ़कर संपन्न करवाई अपनी शादी!

Published : Jan 25, 2025, 05:54 PM IST
groom performs wedding rituals and reads mantras himself viral video

सार

रामपुर मनिहारान में एक दूल्हे ने अपनी शादी में खुद ही सारे मंत्र पढ़कर सबको हैरान कर दिया। वैदिक मंत्रों के ज्ञान से दूल्हे ने अनोखी मिसाल कायम की, वीडियो सोशल मीडिया पर छाया।

शादी का अवसर हर किसी के जीवन में बेहद खास होता है, और इसे यादगार बनाने के लिए लोग कई तरह के अनोखे तरीके अपनाते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के रामपुर मनिहारान के एक दूल्हे ने तो शादी के दौरान ऐसा काम किया, जिसे सुनकर सभी लोग हैरान रह गए। दूल्हे ने न सिर्फ अपने विवाह के सभी संस्कार खुद संपन्न कराए, बल्कि स्वयं मंत्र भी पढ़े। इस अनोखे विवाह की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दूल्हे ने कर दी चौकाने वाली घोषणा

रामपुर मनिहारान के मोहल्ला कायस्थान निवासी प्रवीण कुमार के बेटे विवेक कुमार की शादी हाल ही में हरिद्वार जिले के गांव कुंजा बहादुरपुर में हुई। विवेक की बरात अनिल कुमार के घर पहुंची, जहां पूरी धूमधाम से शादी के सभी रीति-रिवाज संपन्न हो रहे थे।

यह भी पढ़ें : फूलों की खेती से करोड़ों की इनकम! MSc पास किसान के Idea ने बदल दिया जीवन!

बरात की आवभगत के बाद दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर एक दूसरे को वरमाला पहनाई। जैसे ही शादी के फेरे लेने के लिए दूल्हा और दुल्हन हवन के पास बैठे, विवेक ने एक चौंकाने वाली घोषणा की। दूल्हे ने कहा कि वह अपने विवाह के संस्कार खुद ही संपन्न कराएगा और मंत्र भी खुद ही पढ़ेगा।

यह सुनकर वहां उपस्थित सभी लोग हैरान रह गए। विवेक ने कहा कि उसे वैदिक मंत्र याद हैं और वह उन्हें पूरी श्रद्धा के साथ पढ़ सकता है। इसके बाद उसने पूरी शादी की धार्मिक क्रियाएं खुद ही संपन्न की।

सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

विवेक कुमार पहले समाचार पत्र बांटने का काम करते थे, लेकिन अब वह गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से बीफार्मा की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें धार्मिक कर्मकांड में गहरी आस्था है और इसी कारण उन्होंने वैदिक मंत्रों को सीखा है। विवेक का यह कदम न सिर्फ उनके परिवार बल्कि गांव भर में चर्चा का विषय बन गया है। इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इसे बड़े चाव से देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें : 4 बीवियों से नहीं भरा मन! झूठ बोल कर ली 5वीं शादी, ससुराल पहुंची तो उड़ गए होश!

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

4 साल इंतजार के बाद पैदा हुए बच्चे की 23वें दिन नींद में मौत, पैरेंट्स को अलर्ट करने वाली खबर!
ये हैं भदोही की रेखा : कभी सिलाई करती थीं, अब बना रहीं डिटर्जेंट पाउडर