गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी पर यूपी में भव्य आयोजन, 26 दिसंबर से शुरू

Published : Dec 14, 2024, 03:36 PM IST
Yogi-Adityanath-participated-in-the-program-Krishika-From-Farming-to-Prosperity

सार

उत्तर प्रदेश में गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ एक साल तक मनाई जाएगी। 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर लखनऊ से शुरू होकर, यह आयोजन अगले साल एक भव्य समारोह के साथ संपन्न होगा। 

लखनऊ, 14 दिसंबर | सिख धर्म के नवम् गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी का 350वां वर्ष पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। एक वर्ष तक चलने वाले इस आयोजन का शुभारंभ 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के विशेष अवसर पर लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास से होगा, जिसका प्रदेश के सभी गुरुद्वारों में सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। इसका समापन अवसर पर अगले वर्ष भव्य समारोह के साथ होगा।

शनिवार को एक विशेष बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि देश व धर्म की स्थापना के लिए सिख गुरुओं का बलिदान अनुकरणीय है, इसलिए सिख गुरुओं के त्योहारों को पूरे प्रदेश में परंपरागत तौर पर उल्लास के साथ मनाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आगामी सत्र से सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान की अमर गाथा को स्कूली पाठ्यक्रमों का हिस्सा बनाया जाएगा। यही नहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर गुरु तेग बहादुर के जीवनवृत्त पर आधारित पुस्तक भी तैयार की जाएगी। इस विशेष अवसर पर 11000 सहज पाठ का महायज्ञ भी किया जाएगा।

वीर बाल दिवस पर प्रमुख ग्रंथियों को करें आमंत्रित

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पूरे प्रदेश में वीर बाल दिवस का विशेष समारोह मनाया जाएगा। गुरु ग्रंथ साहब का पाठ हो, इस कार्यक्रम में सभी ग्रंथियों को भी आमंत्रित किया जाए। सभी जनपदों के सभी गुरुद्वारों में होने वाले इस आयोजन में माननीय सांसद, महापौर, विधायक, विधान परिषद सदस्य समेत जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया जाए।

कविता, निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी हों आयोजित

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सिख गुरु यह हमारे प्रेरणास्रोत हैं। इनकी जीवनी व बलिदान को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाएं। इनसे जुड़े विषयों पर कविता, निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाए।

यह भी पढ़े : 

योगी सरकार का महाकुम्भ: PM मोदी ने लिया जायजा, क्या है खास?

400 साल पुराना मंदिर, 1978 से क्यों था बंद? संभल में प्रशासन ने खोला रहस्य

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather in Lucknow: लखनऊ से प्रयागराज तक, आज यूपी में तूफानी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट
बिरयानी में बोटी कम निकली… लखनऊ के होटल में मच गया बवाल, ग्राहकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा!