UP: सुहागरात पर घूंघट उठाते ही दुल्हन ने दूल्हे पर कर दी थप्पड़ों की बरसात, पुलिस के सामने भी पहली बार आया ऐसा केस

Published : Jun 03, 2023, 03:44 PM ISTUpdated : Jun 03, 2023, 03:48 PM IST
marriage

सार

हमीरपुर में सात फेरे लेने के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने सुहागरात की रात ऐसा हंगामा किया सुनने वाले हर शख्स सरप्राइज हो गया। सुहागरात के समय जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन का घूंघट उठाया। दुल्हन ने दूल्हे के चेहरे पर ताबड़तोड़ थप्पड़ों की बरसात कर दी।

हमीरपुर। हमीरपुर में सात फेरे लेने के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने सुहागरात की रात ऐसा हंगामा किया सुनने वाले हर शख्स सरप्राइज हो गया। सुहागरात के समय जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन का घूंघट उठाया। दुल्हन ने दूल्हे के चेहरे पर ताबड़तोड़ थप्पड़ों की बरसात कर दी। अचानक हुए हमले से दूल्हा भी सकपका गया और परिजनों के साथ थाने में शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर मामला सुलझाने का भी प्रयास किया। अब मामला सुलझता न देख, दोनों को फैमिली कोर्ट जाने की सलाह दी गई है।

शादी से खुश नहीं थी दुल्हन

हमीरपुर के कुरारा इलाके के जल्ला गांव की रहने वाले एक शख्स की पिछले दिनों मुस्करा इलाके ​के इमिलिया गांव में धूमधाम से हुई। लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से बारात का सत्कार किया। लड़का और लड़की ने एक दूसरे के साथ सात फेरे लेकर जीवन निभाने की कसमे भी खाईं और फिर अगले दिन दुल्हन की विदाई हो गई और वह ससुराल आ गई। बताया जा रहा है कि दुल्हन इस रिश्ते से खुश नहीं थी।

परिजनों के समझाने का भी दुल्हन पर असर नहीं

बहरहाल, ससुराल में भी दुल्हन के आने के बाद सभी रस्में निभाई गईं। घर में शादी के जश्न का माहौल था। दूल्हे के कमरे में सुहागरात की तैयारी पूरी की गई थी। पर जैसे ही सुहागरात के समय दूल्हे ने दुल्हन का घूंघट उठाया। उसका पारा चढ़ गया। बिस्तर पर ही उसने दुल्हे की पिटाई शुरु कर दी। मारपीट में दूल्हा लहूलुहान हो गया और दुल्हन का उग्र रूप देखकर रोता और चीखता हुआ बाहर निकला। परिजनों को सारी बात बताई। उन्होंने भी दुल्हन को समझाने का प्रयास किया। पर वह अपनी जिद पर अड़ी रही।

पुलिस भी यह केस देखकर सरप्राइज

युवक दिल्ली में ​नौकरी करता है। ​परिजनों की मर्जी से उसने शादी की थी। शादी तय होने के बाद उसी दुल्हन से भी बातचीत हुई थी। पर उसके इस बात का एहसास नहीं हुआ कि इस शादी से दुल्हन खुश नहीं है। पूरी घटना के बारे में जानकर गांव वाले भी सरप्राइज हैं। किसी को उम्मीद नहीं थी कि सुहागरात के समय इस तरह की घटना होगी। पुलिस भी हैरान है, क्योंकि पुलिस के सामने भी ऐसा पहला केस सामने आया है। जिसमें सुहागरात के समय दुल्हन ने दूल्हे को जमकर पीटा हो। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझाया। पर अब मामला फैमिली कोर्ट से निपटाने की सलाह दी गई है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट