देश के सबसे पॉपुलर CM क्यों हैं योगी? जानिए वो 10+ पॉइंट्स जो उन्हें बनाते रियल 'सिंघम'

Published : Jun 05, 2025, 03:37 PM ISTUpdated : Jun 05, 2025, 03:50 PM IST

Happy Birthday Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिन पर जानिए वो कौन से 10+ कारण हैं जिनसे वो देश के सबसे पॉपुलर मुख्यमंत्री बने। कानून-व्यवस्था से लेकर विकास तक, सब पर एक नज़र।

PREV
112
देशभर में सबसे पॉपुलर सीएम हैं योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 53वां जन्म दिन है। पीएम मोदी से लेकर आम आदमी तक अपने पसंदीदा सीएम को शुभकामनाएं दे रहे हैं। सीएम योगी देशभर में अपने कड़े फैसले के लिए जाने जाते हैं। आइए इस खास मौके पर जानते हैं सीएम योगी को वो 10 प्लस प्वाइंट क्या हैं, जिससे वह पूरे देश मं सबसे ज्यादा पसंद करने वाले सीएम है…

212
1. वर्क स्टाइल से पसंद है योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने काम करने स्टाइल की वजह से देशभर में सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। दबंगों के खात्मा से लेकर बुलडोजर वाले फैसले तक वह दुनियाभर में छाए रहे। इसलिए भी यूपी की जनता उनको पसंदीदा सीएम मानती है।

312
2. सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पॉपुलर

सीएम योगी को बुजुर्ग से लेकर युवा तक पसंद करता है। सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता कितनी इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक्स पर योगी के फॉलोअर्स की संख्या देशभर के मुख्यमंत्रियों में सबसे ज्यादा है।

412
3. साधारण भेषभूषा हर तरफ भगवा ही भगवा

सीएम योगी को यूपी ही नहीं देशभर के लोग उनके सिंपल रहन-सहन की वजह से भी पसंद करते हैं। उनकी साधु संतों जैसी सरल वेशभूषा और ओजस्वी चेहरे का आत्मविश्वास देख कर बहुत ही खुशी महसूस करते हैं।

512
4 यूपी में सुधरी कानून व्यवस्था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कानून- व्यवस्था में काफी सुधार किया है। उनके राज में गुंडों-माफियाओं का पतन हो गया है। सीएम ने यूपी के सारे दबंगों को दो टूक कह दिया है कि अब दबंगाई नहीं चलेगी।

612
5. विकास को दी पहली प्राथमिकता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ही दोनों कार्यकाल में यूपी अर्किषत निवेश और उद्दोग के विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। इसलिए और यूपी की जनता उनको पसंद करती है।

712
6. हिंदूवादी मुद्दों पर खुलकर बोलते

सीएम योगी आदित्यनाथ की पहचान ही हिंदूवादी नेता की है। वह अयोध्या के राम मंदिर से लेकर मथुरा-काशी और गौ-रक्षा पर बड़ी ही बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। इसलिए यूपी की जनता उनको सबसे लोकप्रिय नेता मानती हैं।

812
7. राष्ट्रवाद ही योगी को सर्वोपरि

सीएम योगी अपने हर बयान में राष्ट्रवाद का जरूर जिक्र करते हैं। वह एक सच्चे राष्ट्रवादी नेता हैं। वह अक्सर राष्ट्रीय एकता पर बात करते हैं।

912
8. ना भ्रष्टाचार ना कोई घोटाला

सीएम योगी आदित्यनाथ पर सीधे तौर पर कोई भी ऐसा आरोप नहीं लगा है, जिसमें उनका नाम भ्रष्टाचार ना कोई घोटाला लिप्त हो। वह सुशासन और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। राज्य की सभी नौकरियों की भर्ती में कोई पेपर लीक भी नहीं हुआ है। यह भी उनकी लोकप्रियता की सबसे बड़ी सफलता है।

1012
8. बुनियादी ढांचे पर जोर

सीएम योगी गांव से लेकर शहर तक बुनियादी ढांचे पर जोर देते हैं। राज्य में असख्यं एकस्प्रेसवे, हो या फिर हवाई अड्डों या फिर ब्रिज निर्माण की क्यों ना हो। इनके विकास पर विशेष रूप से ध्यान दिया।

1112
9. गांव से लेकर शहर तक विकास

सीएम योगी के लिए पूरा यूपी का विकास चाहते हैं। चाहे फिर वह हेल्थ का इश्यू हो या गांव-देहात के स्कूल की पढ़ाई। सभी पर पहली प्राथमिकता से फैसले कर विकास की राह पर चलते हैं।

1212
10, राम मंदिर से महाकुंभ तक

सीएम योगी की राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी कामयाबी है अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण...और रामलला की प्राण प्रतिष्टा उनके ही कार्यकाल में संपन्न हुआ है। वहीं प्रयागराज महाकुंभ जिसकी दिव्यता पूरी दुनिया में छाई रही।

Read more Photos on

Recommended Stories