Happy Birthday CM Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते हैं सादगी की मिसाल, योगी जी के पास कितनी चल-अचल संपत्ति है?
उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गिनती देश के सबसे पॉवरफुल सीएम में होती है। वह 2017 और 2022 में दूसरी बार सीएम बने हैं। यूपी के सबसे लंबे समय तक सीएम बनने का रिकॉर्ड वह बना चुके हैं। आज उनका 53वां जन्म दिन आइए जानते हैं उनके पास कितनी चल-अचल संपत्ति है...
27
योगी आदित्यनाथ के पास कितनी संपत्ति?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास केवल 1.54 करोड़ की संपत्ति है। जिसे फरवरी 2022 में घोषित की थी। जिसमें कैश-बैंक बैलेंस और फिक्स डिपॉजिट शामिल हैं।
37
1 लाख की रिवाल्वर और 80 हजार की राइफल
रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास 1 लाख रुपए की रिवाल्वर और 80 हजार की एक राइफल भी है।
47
योगी के पास सोने के कुंडल से लेकर रुद्राक्ष तक
अगर सीएम योगी आदित्यनाथ के पास बात सोने-चांदी के गहनों की बात की जाए तो उनके पास 20 ग्राम का सोने का कुंडल और एक 10 ग्राम की रुद्राक्ष वाली सोने की चेन है।
57
योगी के पास ना कार ना कोई बंगला
सीएम योगी की पास कोई कार और घर-जमीन नहीं है। यानि उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। हालांकि साल 2014 से पहले उनके पास एक कार थी, लेकिन अब इसकी कोई जानकारी नहीं है।
67
सीएम योगी को कितनी मिलती है सैलरी?
योगी आदित्यनाथ भले ही एक साधु की तरह जीवन जीते हैं, लेकिन एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक वह संपत्ति के मामले में देश के 25वें मुख्यमंत्री हैं। उनकी सैलरी मासिक सैलरी ₹3.65 लाख है, साथ ही कई अन्य भत्ते भी मिलते हैं।
77
देश के मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति?
ADR की रिपोर्ट के अनुसार, देश के मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पास कुल संपत्ति 1.54 करोड़ रुपये है, जो अन्य मुख्यमंत्रियों की तुलना में बहुत कम है।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।