हरदोई: बोलेरो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में दूल्हे समेत 5 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल, मातम में बदली शादी की खुशियां

Published : Feb 18, 2023, 01:40 PM IST
Hardoi

सार

यूपी के हरदोई में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में दूल्हे समेत 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

हरदोई: यूपी के हरदोई जिले में भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में दूल्हा समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बोलेरो की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बोलेरो नहर में गिर गई। बता दें कि यह हादसा पचदेवरा थाना क्षेत्र के दरियाबाद गांव के पास हुआ है। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पचदेवरा पुलिस के साथ सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। शुक्रवार देर रात हुए हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है।

बोलेरो में सवार थे 8 लोग

वहीं डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने 5 लोगों के मौत होने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि कुड़हा गांव निवासी देवेश की शुक्रवार को शादी थी। कई गाड़ियों में सवार बाराती शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के अभायन गांव शादी में जा रहे थे। वहीं बोलेरो में दूल्हा, उनके पिता और जीजा समेत 8 लोग सवार थे। हादसे में 12 वर्षीय रुद्र व दूल्हा देवेश के बहनोई बिपनेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने के दौरान दूल्हा बने देवेश के पिता ओमवीर और ड्राइवर सुमित सिंह की मौत हो गई। वहीं अंकित, राजेश, जगतपाल का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

बोलेरो के उड़े परखच्चे

बता दें कि हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए हैं। आसपास के लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी थी। पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिवार वालों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। जिसके बाद आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं सीएम योगी ने पुलिस-प्रशासन को मौके पर पहुंचकर हर संभव मदद किए जाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूल्हा-दुल्हन के घर में शादी की खुशियां गम में बदल गई हैं। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले पर तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गोऱखपुर: मुक्तेश्वरनाथ मंदिर के बाहर फूल बेच रही महिला पर दरोगा ने बरसाए थप्पड़, देखें वायरल वीडियो

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Prayagraj Weather: दिन में ठंडी हवाएं, रात में गिरेगा तापमान, जानिए आज प्रयागराज में मौसम का हाल
Lucknow Weather Update: पछुआ हवाओं से और बढ़ेगी ठंड? जानिए लखनऊ के मौसम का ताजा हाल