Asianet News | Published : Jul 3, 2024 6:27 AM IST / Updated: Jul 04 2024, 07:34 PM IST

Hathras news Live update: हाथरस हादसे के बाद नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा ने दी पहली प्रतिक्रिया

सार

Hathras news Live update: हाथरस सत्संग दुर्घटना के बाद उत्तर प्रदेश की सरकार परेशानी में घिर गई है। ये दुर्घटना बीते मंगलवार (2 जुलाई) को हुई,जब लाखों की संख्या में लोग बाबा भोले का प्रवचन सुनने के लिए हाथरस के फुलरईया गांव पहुंचे हुए थे। इसके बाद आज बुधवार (3 जुलाई) को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं। इस हादसे में अब तक 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि सैकड़ों लोग घायल है।

 

07:44 PM (IST) Jul 03

नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा की प्रतिक्रिया आई सामने

नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा ने अपने वकील के जरिए बयान जारी करते हुए कहा कि हम मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और परमात्मा से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

06:16 PM (IST) Jul 03

रेलवे ने हाथरस हादसे के बाद लिया फैसला

उत्तर प्रदेश के हाथरस हादसे के बाद रेलवे ने लगभग 3,000 वैसे लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की है, जो घर लौटना चाह रहे हैं। रेल मंत्रालय ने कहा कि भीड़ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिकंदर राऊ स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों पर 15 किमी प्रति घंटे की गति प्रतिबंध लगाया गया है।

06:13 PM (IST) Jul 03

जापान के पीएम फुमियो किशिदा जताया शोक

जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने हाथरस भगदड़ की घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि भारत के उत्तर प्रदेश में हुई भगदड़ में कई लोगों की जान चली गईं। जापान सरकार की ओर से, मैं पीड़ितों की आत्मा के लिए प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भी व्यक्त करना चाहता हूं।''

06:05 PM (IST) Jul 03

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष हाथरस पहुंची

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा हाथरस के भगदड़ वाली जगह पर पहुंची।

05:44 PM (IST) Jul 03

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का हाथरस हादसे पर मैसेज

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए भगदड़ पर शोक व्यक्त किया है।

 

 

03:56 PM (IST) Jul 03

प्रशासन को कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोका गया- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा, ''मैंने कई चश्मदीदों से बातचीत की और उन्होंने मुझे बताया कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद भगदड़ मची। सत्संग के प्रचारक मंच से नीचे आ रहे थे, अचानक कई महिलाएं उन्हें छूने के लिए उनकी ओर बढ़ने लगीं। उसी वक्त सेवादारों ने रोक दिया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। इसके अलावा सेवादारों ने प्रशासन को भी अंदर नहीं घुसने दिया।

03:24 PM (IST) Jul 03

हादसे को लेकर कई पहलू पर होगी जांच- सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने ADG आगरा के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया है। इसने एक शुरुआती रिपोर्ट पेश की गई है। उन्हें इसकी गहराई से जांच करने के लिए कहा गया है। ऐसे कई पहलू हैं जिनकी जांच करने की आवश्यकता है।

 

 

02:57 PM (IST) Jul 03

सीएम योगी पीड़ितों को लेकर दी जानकारी

सीएम योगी ने अपने बयान में कहा कि हमारी प्राथमिकता बचाव और ऑपरेशन पर ध्यान केंद्रित करना था। कुल 121 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है। वे यूपी, हरियाणा, एमपी और राजस्थान से थे। 121 मृतकों में से 6 अन्य राज्यों के थे। 31 घायल लोगों का इलाज चल रहा है और लगभग सभी लोग खतरे से बाहर हैं।''

 

02:50 PM (IST) Jul 03

न्यायिक जांच का किया वादा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में भगदड़ की घटना की न्यायिक जांच का वादा किया है। उन्होंने कहा कि इसकी अध्यक्षता उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे। सीएम का कहना है, ''इसके लिए अधिसूचना शाम तक जारी की जाएगी।

02:48 PM (IST) Jul 03

कार्यक्रम के आयोजकों पर बरसे CM योगी

घटना पर बोलते हुए यूपी के सीएम ने कहा कि “जब घटना हुई तो धार्मिक कार्यक्रम के आयोजक भाग गए। उन्होंने घटना को छुपाने की भी कोशिश की।”

01:43 PM (IST) Jul 03

नारायण हरि का कार्यक्रम 1 घंटे तक चली- SDM

सिकंदराराऊ SDM ने हाथरस डीएम को पत्र लिखकर कहा, “नारायण हरि सरकार दोपहर 12:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, और कार्यक्रम एक घंटे तक चला। जब बाबा चले गए, तो लोग उनका आशीर्वाद लेने के लिए उनकी ओर दौड़ने लगे।

 

01:42 PM (IST) Jul 03

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मदद का दिया भारोसा

हाथरस भगदड़ हादसे पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, ''यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पीएम ने कल अपने भाषण के दौरान शोक व्यक्त किया। केंद्र और राज्य सरकार हरसंभव मदद करेगी।

 

12:35 PM (IST) Jul 03

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जायजा लिया

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस पुलिस लाइन में हालात का जायजा लिया

 

12:34 PM (IST) Jul 03

अखिलेश यादव का हमला

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने बुधवार को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि हाथरस भगदड़ की घटना में हुई जान के नुकसान के लिए योगी को जिम्मेदार ठहराया।

 

11:57 AM (IST) Jul 03

SDP की रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे

SDP की रिपोर्ट में कई बड़ी बातों का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दो लाख से अधिक भीड़ थी। बाबा सत्संग के बाद बाहर निकला तो पब्लिक दौड़ी थी।

 


More Trending News