OMG 2: इस हिंदू संगठन ने किया ऐलान- अक्षय कुमार को थप्पड़ मारो देंगे 10 लाख, बताई ये वजह

Published : Aug 12, 2023, 10:48 AM ISTUpdated : Aug 12, 2023, 01:33 PM IST
Akshay Kumar OMG 2

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा के हिंदू संगठन राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत ने ऐलान किया है कि जो कोई भी एक्टर अक्षय कुमार को थप्पड़ मारेगा उसे 10 लाख रुपए दिया जाएगा। संगठन का कहा है कि अक्षय की फिल्म OMG 2 (Oh My God 2) से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। 

आगरा। एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 (Oh My God 2) शुक्रवार को रिलीज हुई। लोग इसे देख रहे हैं। इस बीच फिल्म को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ लोग इसे सामाजिक मुद्दे पर बनी अच्छी फिल्म बता रहे हैं तो कुछ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली।

इस फिल्म में दिखाए गए सीन से उत्तर प्रदेश के आगरा के एक हिंदू संगठन राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत को काफी नाराजगी है। संगठन ने ऐलान किया है कि जो कोई भी अक्षय कुमार को थप्पड़ मारेगा उसे 10 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। संगठन का कहना है कि फिल्म से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। संगठन का कहना है कि अक्षय कुमार पर थूकने वाले को भी 10 लाख रुपए का इनाम मिलेगा। राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत ने गुरुवार को अक्षय कुमार पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया और उनके पुतले जलाए। संगठन के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के पोस्टर भी जलाए। उन्होंने कहा कि वे सिनेमाघरों के सामने भी विरोध प्रदर्शन करेंगे। 

गोविंद पाराशर बोले- फिल्म में हुआ भगवान शिव का अपमान
संगठन के अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने कहा कि फिल्म के कुछ दृश्यों में भगवान शिव का अपमान किया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार को भोलेनाथ का दूत बताया गया है। वह जूतों के साथ खड़े होते हैं, कचौड़ी खरीदते हैं, तालाब के गंदे पानी में स्नान करते हैं। इससे भगवान की छवि खराब होती है। हमारी मांग है कि सेंसर बोर्ड और केंद्र सरकार फिल्म पर प्रतिबंध लगाए। ऐसा नहीं होता है तो हम अपना उग्र विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

साध्वी ऋतंभरा बोलीं- नहीं होना चाहिए हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़

फिल्म OMG 2 के खिलाफ उत्तर प्रदेश के दूसरे शहरों में भी विरोध प्रदर्शन हुआ है। दुर्गा वाहिनी की संस्थापक वृन्दावन की साध्वी ऋतंभरा ने इस फिल्म की आलोचना की है। उन्होंने कहा, “यह हिंदू धर्म की उदारता है जो बॉलीवुड को बार-बार इस तरह के दुस्साहस के लिए प्रेरित करती है। वे हिंदू धर्म को छोड़कर किसी अन्य धर्म पर कमेंट करने से डरते हैं। पहले भी फिल्मों में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया गया है। हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए।"

यह भी पढ़ें- OMG 2 BO Collection Day 1: फिल्म ने बॉक्‍स ऑफिस पर की धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपए

साध्वी ऋतंभरा ने कहा, "लोगों को भगवान शिव और उनके अलौकिक रूप के प्रति हमारी भक्ति के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।" उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारियों ने भी मंदिर परिसर में फिल्माए गए कुछ दृश्यों को "अश्लील" बताते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। फिल्म की कहानी उज्जैन के रहने वाले एक शिव भक्त कांति शरण मुद्गल (पंकज त्रिपाठी) के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

एक्सप्रेस-वे टोल पर CCTV से बनते थे ब्लैकमेल के वीडियो! महिलाओं से ऐसे करते थे वसूली!
खजुराहो में 4 कर्मारियों की रिसॉर्ट में खाना खाने के मौत, सरकार तक मचा हड़कंप