मेरठ में साबुन की फैक्ट्री में डेढ़ घंटे के अंदर 2 ब्लास्ट, रेस्क्यू टीम में मची भगदड़, 4 की मौत

Published : Oct 17, 2023, 11:30 AM ISTUpdated : Oct 18, 2023, 09:23 AM IST
Meerut firecracker factory blast

सार

मेरठ में 17 अक्टूबर की सुबह एक साबुन फैक्ट्री में जबर्दस्त ब्लास्ट हुए। इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबे 10 मजदूरों को रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला। कई मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ में 17 अक्टूबर की सुबह एक साबुन फैक्ट्री में जबर्दस्त ब्लास्ट हुए। इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबे 10 मजदूरों को रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला। कई मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। ब्लास्ट से आस-पास के 4 मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। आशंका जताई जा रह है कि साबुन फैक्ट्री में दीपावली के लिए अवैध रूप से पटाखे बन रहे थे। हालांकि इसकी प्रशासन ने पुष्टि नहीं की है।

मेरठ में साबुन फैक्ट्री में ब्लास्ट, पढ़िए 10 बड़ी बातें

1. हादसे की सूचना के बाद मौके पर कलेक्टर और एसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंची। जब रेस्क्यू चल रहा था, तब भी आग धधकती रही।

2. फैक्ट्री में डेढ़ घंटे के अंदर 2 बड़े ब्लास्ट हुए। लोहिया नगर में एक बिल्डिंग में साबुन फैक्ट्री चल रही थी। हालांकि आशंका है कि अंदर दीपावली के लिए अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे।

3. लोहिया नगर के एम ब्लॉक में यह हादसा सुबह 7 बजे हुआ। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री की पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई।

4. धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई पड़ी। मरने वालों में दो पड़ोसी भी शामिल हैं। लोगों को यूं लगा जैसे कि भूकंप आया हो।

5. कलेक्टर दीपक मीणा ने बताया कि बिल्डिंग में साबुन बनाने का सामान और कुछ मशीनें थीं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि कहीं फैक्ट्री में अवैध पटाखे तो नहीं बनाए जा रहे थे।

6.जब टीम रेस्क्यू कर रही थी, तभी दूसरा ब्लास्ट हुआ। इस दौरान कई कर्मचारी बाल-बाल बच गए। मौके पर NDRF की टीम को बुलाना पड़ा।

7. लोहिया नगर थाना क्षेत्र में सत्यकाम स्कूल के सामने घर के अंदर ही यह साबुन फैक्ट्री चलाई जा रही थी। इसके मालिक मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी आलोक गुप्ता और गौरव गुप्ता हैं। फैक्ट्री किराए के मकान में चल रही थी, जिसके मालिक संजय गुप्ता हैं।

8. धमाके के बाद फैक्ट्री जमींदोज होने से उसमें मौजूद कर्मचारी मलबे में दब गए थे। उन्हें रेस्क्यू टीम ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

9. जब NDRF की टीम मलबा हटा रही थी, तभी एक और विस्फोट हुआ। इसका मलबा 25 फीट दूर तक फिंका।

10. हालांकि SSP रोहित सिंह सजवाण के मुताबिक, साबुन फैक्ट्री का बायलर फटा था। इससे साबुन बनने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल में विस्फोट हो गया।

यह भी पढ़ें

सोनभद्र लव सेक्स और मर्डर: बॉयफ्रेंड से मिलने जाती थी बहू, एक दिन ससुर ने पकड़ लिया

UP Today Weather: यूपी में फिर तूफानी हवाओं के संग बारिश की चेतावनी, पढ़िए मौसम का पूर्वानुमान

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

लखनऊ पुलिस का ऐसा वीडियो हुआ वायरल, भड़क गए लोग, इंस्पेक्टर को देनी पड़ी सफाई
वर्षों से अटके आवास मामलों पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, ओटीएस-2026 लाने के निर्देश