IPS राजीव कृष्ण ही क्यों योगी की पहली पसंद? जिन्हें बनाया UP का DGP

Published : Jun 01, 2025, 09:53 AM IST

IPS Rajiv Krishna named new DGP of Uttar Pradesh : राजीव कृष्ण यूपी के नए कार्यवाहक DGP नियुक्त हुए हैं। 1991 बैच के IPS अधिकारी, कृष्ण ने 11 सीनियर अफसरों को पीछे छोड़कर यह पद हासिल किया। वह सीएम योगी  के भरोसेमंद अफसर हैं।

PREV
16
IPS राजीव कृष्ण ही क्यों योगी की पहली पसंद? जिन्हें बनाया UP का DGP

उत्तर प्रदेश पुलिस को नया मुखिया मिला मिल गया है। आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण अब यूपी के कार्यवाहक डीजीपी होंगे। राजीव कृष्ण 11 सीनियर अफसरों को पीछे छोड़ते टॉप पर आ गए हैं। वजह वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अधिकारियों की लिस्ट में शामिल हैं।

26
राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस

राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में उनके पास डीजी विजिलेंस के साथ डीजी भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड का भी दोहरा प्रभार है। लेकिन अब वह उत्तर प्रदेश पुलिस को नेतृत्व करेंगे।

36
मुलायम से मायातक की सरकार में रहे अफसर

राजीव कृष्ण यूपी के कई अहम जिलों के एसपी रह चुके हैं। उन्हें मुलायम सिंह से लेकर मयावती सरकार के साथ काम करने का अनुभव है। वह इस दौरान अहम पदों पर रह चुके हैं। आगरा, लखनऊ और बरेली के एसएसपी रह चुके हैं। लखनऊ रेंज के आईजी और मेरठ रेंज के आईजी रह चुके हैं।

46
60 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती

राजीव कृष्ण पुलिस भर्ती और प्रोन्नत बोर्ड के अध्यक्ष हैं। हाल ही में उन्होंने यूपी में 60 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती कराकर सुख्रियां बटोरी थीं। उन्होंने सिपाहियों की भर्ती को पूरी पारदर्शिता से अंजाम दिया। जबकि इससे पहले परीक्षा लीक होने के कारण भर्ती प्रक्रिया रूक जाया करती थीं। लेकिन इस बार उनकी निगरानी में ऐसा कुछ नहीं हुआ।

56
राजीव कृष्ण सीएम योगी की क्यों पहली पसंद

बता दें कि राजीव कृष्ण एक साफ सुथरी कड़क, फील्ड में हमेशा एक्टिव रहने वाले और टेक्नोक्रेट पुलिस अधिकारी हैं। जिसके कारण वह मुख्यमंत्री योगी की पहली पसंद बन गए। वहभरोसेमंद के साथ-साथ साफ छवि वाले अफसर हैं। उनके करियर में बदनामी का कोई दाग नहीं है।

66
हर काम को अंजाम देते हैं यूपी के डीजीपी

राजीव कृष्ण के बारे में बताया जाता है कि उन्हें जो भी काम दिया जाता है उसे पूरा करके ही बैठते हैं। बीहड़ में अपहरण गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई करना हो, या फिर ई-मालखाना, मुकदमों का डिजिटल रिकॉर्ड, और साइबर अपराधों पर व्यापक अभियान- ये सभी काम उनके ही द्वारा किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories