जौनपुर: गुंबद पर अराजक तत्वों ने चढ़ाया दूसरा रंग, मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सामने कराया ये काम

Published : Mar 29, 2023, 05:35 PM IST
Jaunpur

सार

यूपी के जिले जौनपुर में एक गुंबद को मंगलवार की रात में अराजक तत्वों ने पेंट कर भगवा रंग में रंग डाला। इसके अलावा वहां लगे इस्लामिक झंडे को भी उठा ले गए।

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जिले जौनपुर में कर्बला के गुंबद को मंगलवार की देर रात में अराजक तत्वों ने पेंट कर भगवा रंग में रंग डाला। दरअसल एक विशेष समुदाय के लोगों के द्वारा बनवाया गया था। इतना ही नहीं यहां पर लगे इस्लामिक झंडे को भी उठाकर ले गए। बुधवार की सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो इसके बारे में पुलिस को बताया। इससे पहले गुंबद हरे व सफेद रंग में रंगा हुआ था।

दोपहर के बाद तक पुलिस रही तैनात

जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के नेवढ़िया क्षेत्र के सहिजनी गांव का है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल ग्राम प्रधान से संपर्क कर माहौल बिगड़ने से पहले ही उसे पहले वाले रंग में पेंट करा दिया। इतना ही नहीं दोपहर के बाद तक पूरे इलाके में वहां पुलिस तैनात भी रही। जैसे ही बुधवार को गांव के लोगों की नजर गुंबद पर पड़ी तो चर्चा आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते गांव के करीब सभी लोगों की नजर गुंबद पर पड़ी तो हैरान रह गए। थाने में तहरीर के बाद बताया कि कर्बला में जो गुंबद बनाया गया था और उसको हरे व सफेद रंग में रंगा गया था।

प्रधान व ग्रामीणों के सामने कराया रंग

मिल रही जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात में कुछ अराजक तत्व के लोगों ने गुंबद को भगवा रंग में रंग दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की मौजूदगी में गुंबद को फिर से हरे रंग से पेंट करवाकर मामले को शांत करा दिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष नेवढ़िया का कहना है कि अराजक तत्वों द्वारा कर्बला के गुंबद को पेंट करके भगवा रंग कर दिया गया था। ग्रामीणों व ग्राम प्रधान की मौजूदगी में सुबह ही हरे रंग से दोबारा रंगवा दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि माहौल को बिगाड़ने वाली की तलाश जारी है। साथ ही उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा सुनाने वाले जज की बढ़ाई गई सुरक्षा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन हैं मुकेश शर्मा? ₹1 करोड़ के फंड वाला स्कूल चलाने वाले उद्यमी ने थामी SP की साइकिल
UP Politics: योगी के गढ़ में बड़ी सेंध! चुनाव से पहले BJP छोड़ अखिलेश यादव के साथ आए कई बड़े चेहरे