झांसी में खूनी इश्क : यूनिवर्सिटी सामने MBA छात्रा को मारी गोली, फिर खुद की उड़ा ली खोपड़ी

Published : Nov 09, 2025, 04:59 PM IST
up ghaziabad wife lover husband murder case

सार

Jhansi Crime News : झांसी में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के सामने रविवार दोपहर एक सिरफिरे ने MBA की छात्रा को गोली मार दी। इसके बाद अपनी कनपटी पर तमंचा रखकर शूट कर लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Uttar Pradesh News :झांसी शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के सामने रविवार दोपहर एक सिरफिरे ने MBA की छात्रा को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद की कनपटी पर तमंचा रखकर शूट कर लिया, जिससे गोली कनपटी को चीरते हुए आर-पार हो गई। युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि लड़की अभी जिंदा है और अस्पताल में भर्ती है। इस घटना से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात है।

दिनदहाड़े तमंचे से लड़की पर किया फायर

दरअसल, यह घटना झांसी के थाना नवाबाद इलाके की है। जहां दिनदहाड़े एक युवक ने लड़की पर गोली मारकर खुद को उड़ा लिया। आसपास के लोगों ने बताया कि घटना दोपहर दो बजे की है। जहां मृतक विश्वविद्यालय के पास खड़ा होकर बात कर रहा था, तभी सामने एस लड़की आती है और युवक ने अचानक से तमंचा निकाला और छात्रा के ऊपर फायर कर दिया। हालांकि युवती जिंदा बच गई है, लेकिन शरीर से खून काफी बह जाने की वजह से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

एकतरफा प्यार में किलर बना लड़का?

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। आरोपी की पहचान मनीष साहू के रूप में की है, जो कि ललितपुर का रहने वाला था। वहीं लड़की की पहचान कृतिका के रूप में हुई है ललितपुर की रहने वाली है और बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रही है। बताया जाता है कि युवक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। लड़की के मना करने के बाद उसने हमला कर दिया। हलांकि पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी वजह जांच करने के बाद ही पता चलेगी। लड़की की हालत ठीक होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी, उसके बयान लेने के बाद भी कुछ कहा जा सकता है।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

एग्जाम हॉल में अचानक गिर पड़ा छात्र… कुछ ही मिनटों में खत्म हो गई सांसें, वजह...?
UPKL में तुषार कपूर की एंट्री! गजब गाज़ियाबाद को मिला सेलेब्रिटी सह-मालिक