फूफा बाल्टी में पेट्रोल लेकर कर रहा था इंतजार, जैसे ही भतीजा घर से बाहर निकला उड़ेल कर लगा दी आग

Published : May 16, 2023, 03:38 PM IST
e rickshaw dispute

सार

यूपी के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। फूफा और भतीजे ने पार्टनरशिप में ई रिक्शा निकलवाया था। दोनों में उसी को लेकर अक्सर विवाद होता था। यह विवाद इतना बढ़ा कि फूफा ने अपने भतीजे को बाल्टी भर पेट्रोल से नहला दिया।

कानपुर। यूपी के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। फूफा और भतीजे ने पार्टनरशिप में ई रिक्शा निकलवाया था। दोनों में उसी को लेकर अक्सर विवाद होता था। यह विवाद इतना बढ़ा कि फूफा ने अपने भतीजे को बाल्टी भर पेट्रोल से नहला दिया और आग लगाकर फरार हो गया। युवक को बचाने के चक्कर में तीन महिलाएं भी झुलस गईं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय रामकुमार अपनी 35 वर्षीय पत्नी सपना के साथ कैंट के बदलीपुरवा इलाके में रहते हैं। पड़ोसियों का कहना है कि कोरोन महामारी के समय रामकुमार के फूफा राम नारायण उनके पास रहने के लिए आए थे। उनकी उम्र करीबन 62 वर्ष है। लगभग डेढ़ साल पहले फूफा भतीजे ने मिलकर एक ई रिक्शा परचेज किया। पर कहते हैं कि पार्टनरशिप का व्यापार ज्यादा सफल नहीं होता है। वही इनके मामले में भी हुआ। कुछ दिन बाद ही ई रिक्शा को लेकर फूफा और भतीजे में विवाद शुरु हो गया। यह विवाद इतना बढ़ कर यह रूप अख्तियार कर लेगा। इसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी।

भतीजे पर पेट्रोल उड़ेलकर लगा दी आग

बताया जा रहा है कि राम नारायण मंगलवार की सुबह एक छोटी सी बाल्टी में पेट्रोल भरकर अपने भतीजे रामकुमार का इंतजार कर रहा था। जैसे ही रामकुमार घर से बाहर की तरफ निकला तो मौके की ताक में बैठे राम नारायण ने उस बाल्टी का पेट्रोल उड़ेल दिया और आग लगाकर भाग निकला। रामकुमार के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी सपना और अन्य पड़ोसी महिलाएं इकट्ठा हो गईं। आसपास चीख पुकार मच गई। रामकुमार को बचाने के लिए महिलाएं उसकी आग बुझाने लगीं। पर आग बुझाते बुझाते तीनों महिलाएं खुद भी झुलस गईं।

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

मामले की सूचना मिलते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए उर्सला अस्पताल में एडमिट कराया। पुलिस का कहना है कि ई रिक्शा के विवाद में फूफा ने अपने भतीजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। उसे बचाने के चक्कर में तीन महिलाएं झुलस गईं। बहरहाल, पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट बनेगा भारत का पहला IGBC ग्रीन कैंपस एयरपोर्ट
योगी सरकार की 'StartinUP' पहल से उत्तर प्रदेश बनता जा रहा स्टार्टअप हब