Kanpur Nagar Nigam Chunav Result 2023: कानपुर से BJP उम्मीदवार प्रमिला पांडे 2 लाख वोटों से जीतीं

Published : May 13, 2023, 10:45 AM ISTUpdated : May 13, 2023, 07:06 PM IST
Kanpur Nagar Nigam Chunav Result 2023

सार

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में कानपुर से भाजपा की महापौर पद की उम्मीदवार प्रमिला पांडेय चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की वंदना बाजपेयी को हराया। 

Kanpur Nagar Nigam Chunav Result 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में कानपुर से भाजपा की महापौर पद की प्रत्याशी प्रमिला पांडेय चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की वंदना बाजपेयी को करारी शिकस्त दी। बता दें कि कानपुर नगर निगम पर पिछले 15 सालों से भाजपा का कब्जा है। कानपुर नगर निगम में बीजेपी की मेयर कैंडिडेट प्रमिला पांडेय दूसरी बार मेयर बनने जा रही हैं। उन्होंने करीब 2 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।

इन उम्मीदवारों ने आजमाई किस्मत 
कानपुर से बसपा ने अर्चना निषाद को उम्मीदवार बनाया है, तो वहीं कांग्रेस से आशनी अवस्थी ने किस्मत आजमाई। कानपुर से इस बार 4 निर्दलीय प्रत्याशियों के अलावा आम आदमी पार्टी से इस्मा जहीर, जन अधिकारी पार्टी से बीना देवी, AIMIM से शहाना परवीन और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग से सोनी ने किस्मत आजमाई। 

UP के चौथे सबसे बड़े नगर निगम कानपुर का बजट 1400 करोड़
आपको जानकर हैरानी होगी कि उत्तर प्रदेश के चौथे सबसे बड़े नगर निगम का बजट 1400 करोड़ रुपए का है। साल 2006 से भाजपा का मेयर पद का उम्मीदवार ही कानपुर में विजयश्री हासिल करता रहा है। इसके पहले साल 1995 में बीजेपी से सरला सिंह और साल 2000 में कांग्रेस के अनिल शर्मा महापौर बने थे।

2017 में 14 नगर निगम पर था BJP का कब्जा
उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों में महापौर पद के लिए वोटिंग 4 और 11 मई को हुई थी। ज्यादातर सीटों पर भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के बीच ही टक्कर देखने को मिली। हालांकि, बीजेपी ने चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। यूपी निकाय चुनाव 2017 में भाजपा ने 16 नगर निगम में से 14 पर जीत दर्ज की थी। वहीं, 2 नगर निगम पर बसपा का कब्जा था।

ये भी देखें : 

यूपी नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2023 Updates

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गोवा-गुजरात नहीं! 2025 में सबसे ज्यादा भारत के इस राज्य में घूमने पहुंचे पर्यटक
शक्ति रसोई से बदली उषा की जिंदगी, योगी सरकार की योजना से बनी सफल उद्यमी