शालू हत्याकांड: तीसरी पत्नी की हत्या, आखिर कहां हैं राजू की दो और पत्नियां, बोरी में मिला था महिला का शव

Published : Mar 02, 2023, 11:34 AM IST
Kanpur Murder Case

सार

शालू हत्याकांड में पुलिस जांच में जुटी हुई है। इस बीच पता लगा कि राजू पहले भी दो शादियां कर चुका था। पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि राजू की दो और पत्नियां कहां हैं।

कानपुर: फतेहपुर की रहने वाली शालू की हत्या मामले में फंसे पति रामसागर उर्फ राजू पहले भी दो शादियां कर चुका था। इस हत्या के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह भी है कि आखिर युवक की दोनों पत्नियां कहां है? इस बीच शव को ठिकाने लगाने और साक्ष्यों को छिपाने के मामले में गिरफ्तार राजू के भाई ने बस यही जानकारी दी कि दोनों बिना बताए घर से कहीं चली गई थीं।

बोरी में मिला था शव, पड़ताल में खुला हत्या का राज

फिलहाल पुलिस ने अब दोनों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं मुख्य आरोपी के दो दोस्तों को भी मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। मामले को लेकर डीसीपी सलमान ताज पाटिल ने जानकारी दी कि एक महिला का शव 24 फरवरी को साढ़ में जहानाबाद रोड के किनारे पाया गया था। बोरी में मिले महिला के शव की पहचान होने के बाद 26 फरवरी को ग्राम प्रधान रमाकांत पाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बाद में महिला की पहचान फतेहपुर की द्वारिकापुर जट के रहने वाले रामसागर उर्फ पंचम उर्फ राजू की पत्नी शालू के रूप में हुई थी। बताया गया कि शालू उसकी तीसरी पत्नी थी। मृतका के घर की तलाशी के बाद कई साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने रामसागर के भाई विद्यासागर को भी गिरफ्तार किया।

शादी में जाने को लेकर हुआ था विवाद

गिरफ्तारी के बाद विद्यासागर ने जानकारी दी कि पति-पत्नी के बीच में अक्सर विवाद होता रहता था। इसी कड़ी में 22 फरवरी को भी कानपुर में एक शादी में जाने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान रामसागर ने भारी चीज से शालू पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद ऑटो में रखकर शव को फेंक दिया। मामले में पुलिस ने ऑटो चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया था। इसी के साथ उनके ऑटो भी जब्त कर लिए। पड़ोसियों ने बताया कि कुछ माह पहले ही रामसागर शालू को कहीं से लेकर आया था।

पुलिस का खौफ: अरबाज के एनकाउंटर के बाद घर से बाहर निकलने से भी डर रहे परिजन, कहा- 2 माह बाद ही होनी थी बेटे की शादी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी