
Kanpur to Unnao metro route: आने वाले वर्षों में कानपुर शहर का ट्रैफिक सिस्टम पूरी तरह से बदलने वाला है। अब वह दिन दूर नहीं जब गंगा के पार स्थित उन्नाव तक भी मेट्रो दौड़ती नजर आएगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) की महत्त्वाकांक्षी योजना के तहत 2035 तक कानपुर और उन्नाव को जोड़ने वाले कुल 7 नए मेट्रो रूट तैयार किए जाएंगे, जिससे न सिर्फ शहरवासियों को राहत मिलेगी बल्कि आसपास के इलाकों की कनेक्टिविटी भी आसान होगी।
UPMRC ने राइट्स संस्था के साथ मिलकर 74.92 किमी के नए रूट के लिए सर्वे पूरा कर लिया है। 7 मेट्रो प्रोजेक्ट्स के लिए अनुमानित लागत ₹34,276.61 करोड़ आंकी गई है। फिलहाल, दो प्रमुख रूटों – ऑरेंज लाइन (IIT से नौबस्ता) और ब्लू लाइन (CSA से बर्रा-8) – पर मेट्रो का कार्य प्रगति पर है।
इन रूट्स के जरिए कानपुर शहर का कनेक्शन ग्रामीण क्षेत्रों और औद्योगिक इलाकों तक विस्तारित होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, UPMRC के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार की अध्यक्षता में प्रमुख अधिकारियों और सांसद रमेश अवस्थी के साथ बैठक कर मेट्रो विस्तार का खाका तैयार किया गया। इस योजना को जल्द ही जमीन पर उतारा जाएगा और डीपीआर की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।
| रूट | लंबाई (किमी) | लागत (करोड़ रुपये) | लक्ष्य वर्ष |
| नौबस्ता-बर्रा-8 | 5.9 | ₹1799.63 | 2030 |
| पनकी-केंद्रीय विद्यालय, कैंट | 20.61 | ₹362.77 | 2030 |
| नौबस्ता-चकेरी | 17.6 | ₹11122.08 | 2030 |
| IIT-मंधना | 5.44 | ₹2117.76 | 2035 |
| CSA-ख्यौरा कटरी | 4.39 | ₹2250.17 | 2035 |
| नौबस्ता-रमईपुर | 5.76 | ₹2250.17 | 2035 |
| केंद्रीय विद्यालय कैंट-उन्नाव | 15 | ₹5917.27 | 2035 |
ऑरेंज लाइन (IIT से नौबस्ता - 24 किमी) : इस रूट पर IIT से मोतीझील तक मेट्रो संचालन शुरू हो चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जल्द ही मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो को हरी झंडी दिखाने की संभावना है। इसके बाद नौबस्ता तक रूट का विस्तार होगा।
यह रूट लगभग तैयार है, लेकिन संचालन में अभी समय है। इसमें रावतपुर स्टेशन पर ऑरेंज लाइन से इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: "आज मेरी बेटी की शादी थी... लेकिन उसकी मां ने ही सब उजाड़ दिया!" रोने लगा लड़की का बाप!
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।