
करारी (कौशांबी)। कौशांबी जिले के करारी क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि जब उसने शोर मचाया, तो सास ने पति की गलत हरकत पर पर्दा डालने के लिए उसे ही धमकाकर शांत करा दिया। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना सरायअकिल थाना क्षेत्र की है। चार साल पहले विवाहिता की शादी करारी क्षेत्र के एक गांव में गैर बिरादरी के युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला को एक बेटी हुई, जबकि उसका पति रोजगार के लिए मुंबई में रहता है।
यह भी पढ़ें : GF के परिवार का मर्डर करने प्रेमी ने हायर किया किलर, लेकिन सब उल्टा हो गया
विवाहिता के अनुसार, सोमवार रात वह अपनी बेटी के साथ सो रही थी। तभी ससुर ने कमरे में घुसकर उसके कपड़े उतारने की कोशिश की। शोर मचाने पर सास वहां पहुंची, लेकिन मदद करने के बजाय उसने महिला को चुप रहने की धमकी दी।
घटना के बाद महिला ने अपने मायके वालों को पूरी बात बताई। मंगलवार को मायके पक्ष के लोग उसे लेकर करारी थाने पहुंचे। महिला ने ससुर के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें : कमरे में पत्नी के उतरवाए कपड़े फिर... दहेज के लिए हैवान बना पति! सारी हदें पार
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।