UP में डांस के चक्कर में हुआ विवाद तो बारात लेकर लौट गया दूल्हा, जानिये फिर कौन ले गया दुल्हन

Published : Feb 02, 2024, 12:10 PM IST
dulha dulhan

सार

यूपी में दुल्हन के घर बारात पहुंची ही थी कि डांस की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। ऐसे में दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह बारात लेकर वापस लौट गया। लेकिन बाद में समझाईश के बाद दोनों की शादी हुई। 

फतेहपुर. उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले में दूल्हा और दुल्हन पक्ष के कुछ लोगों के बीच डांस की बात को लेकर जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्ह बारात लेकर वापस घर लौट गया। ऐसे में दुल्हन पक्ष द्वारा थाने पर शिकायत की गई, तब जाकर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवाकर शादी करवाई।इसके बाद दूल्हा दुल्हन खुशी खुशी घर लौट गए।

ये था पूरा मामला

यूपी के फतेहपुर जिले के राधानगर क्षेत्र में स्थित ढकौली गांव में मंगलवार को दूल्हा बारात लेकर पहुंचा था। यहां स्थित अक्सा मैरिज गार्डन में बारात लेकर दूल्हा पहुंच गया था। दूल्हन भी तैयार हो चुकी थी। लेकिन तोरण मारने से पहले ही जब बाराती डांस कर रहे थे, तभी दुल्हन पक्ष के लोग भी डांस करने लगे। इसी दौरान अचानक दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के कारण दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस कारण दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया और बारात लेकर वापस घर लौट गया। बताया जा रहा है कि ये विवाद बारात का ठीक से स्वागत नहीं करने और डांस के कारण हुआ था।

पुलिस में की शिकायत

दूल्हा जब बारात लेकर घर चला गया तो दुल्हन पक्ष के लोगों ने उन्हें काफी समझाया और शादी करने की बात कही, लेकिन जब किसी भी तरह मामला नहीं जमा तो लड़की वालों ने इस बारे में पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाईश देकर दूल्हा और दूल्हन की शादी करवाई। इसके बाद दोनों खुशी खुशी घर लौटे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP News: यूपी में फार्मा सेक्टर को बूस्ट, योगी सरकार ने 17 कंपनियों को दिया LOC, निवेश से बढ़ेगा रोजगार
गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बसने जा रहा है ‘New UP’! 46,660 करोड़ के निवेश से बदलेगी तस्वीर