मेनका गांधी बोलीं भाजपा में खुश हूं, बेटे वरुण के सवाल पर कहा- उनसे ही पूछ लीजिए

Published : Apr 02, 2024, 02:03 PM IST
Menka Gandhi

सार

लोकसभा चुनाव 2024: टिकट मिलने के बाद सुल्तानपुर आईं भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कहा कि वह भाजपा में होने से बहुत खुश हैं। बेटे वरुण गांधी को लेकर किए गए सवाल का भी उन्होंने जवाब दिया।

सुल्तानपुर। भाजपा ने सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया है। उन्हें उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सीट से पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। 2019 के चुनाव में वरुण को यहां से टिकट मिला था और उन्होंने जीत दर्ज की थी। वहीं, उनकी मां और भाजपा सांसद मेनका गांधी को सुल्तानपुर से टिकट दिया गया है।

टिकट मिलने के बाद पहली बार सुल्तानपुर आईं मेनका ने बेटे वरुण को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब दिया। उनके पूछा गया कि अब वरुण गांधी क्या करेंगे। इसपर मेनका ने कहा, "आप तो उनसे पूछिए। इलेक्शन के बाद देखते हैं। लंबा समय है। मैं बीजेपी में हूं। मैं बहुत खुश हूं कि बीजेपी में हूं।"

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मेनका गांधी का स्वागत

मेनका गांधी 10 दिन की यात्रा पर सुल्तानपुर आईं हैं। इस दौरान वह अपने पूरे लोकसभा क्षेत्र के 101 गांव में जाएंगी। कटका गुप्तारगंज, तातियानगर, टेढुई, गोलाघाट, शाहगंज चौराहा, दरियापुर तिराहा और पयागीपुर चौराहा आदि जगहों पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मेनका का स्वागत किया।

कांग्रेस ने वरुण गांधी को दिया था ऑफर

बता दें कि टिकट काटे जाने पर वरुण गांधी ने पीलीभीत के लोगों के नाम एक भावुक पत्र लिखा था। उन्होंने कहा था कि पीलीभीत से उनका रिश्ता आखिरी सांस तक खत्म नहीं होगा। कांग्रेस की ओर से वरुण को पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया गया है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि गांधी परिवार से होने के चलते भाजपा वरुण गांधी को किनारे कर रही है। वह कांग्रेस में आते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट
'दरवाजा नहीं खोलूंगा'... पत्नी के डर से कांपता रहा शिक्षक, हाथरस से आई चौंकाने वाली कहानी