अतीक अहमद का मर्डर करने वाले लवलेश की मां का रो-रोकर बुरा हाल, कहा- बेटा रोज जाता था मंदिर, पिता बोले- वो जॉबलेश और नशेड़ी था

Published : Apr 16, 2023, 04:16 PM ISTUpdated : Apr 17, 2023, 11:12 AM IST
lovelesh mother

सार

माफिया अतीक अहमद की हत्या करने वाले लवलेश की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि बेटा रोज मंदिर जाता था। उन्हें कभी भी ऐसा नहीं लगा कि बेटा किसी की हत्या कर सकता है।

बांदा: गैंगस्टर से माफिया बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की सरेआम पुलिस के सामने गोली मारकर शनिवार को हत्या कर दी गई। इस घटना को हमलावरों ने मीडिया के सामने अंजाम दिया। अतीक पर हमला करने वाले हमलावर लवलेश की मां ने मीडिया को बताया कि उन्हें कभी नहीं लगा कि बेटा ऐसा काम करेगा। उन्होंने बताया कि लवलेश रोज मंदिर जाता था। तकरीबन एक सप्ताह पहले ही वह घर से निकला था और उसके बाद उससे कोई भी बातचीत नहीं हुई। उशके फोन स्वीच ऑफ था।

पिता ने कहा सालों से नहीं हुई थी बेटे से बात

लवलेश के पिता ने बताया कि उनका बेटा नशे का आदी था। जब टीवी पर उन्होंने इस घटना का वीडियो देखा तो यकीन ही नहीं हुआ। अगली सुबह जब तस्वीर देखी तब कन्फर्म हुआ। उनका कहना कि लवलेश ऐसी घटना भी कर सकता है इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। उन्हें अब बेटे के साथ कुछ भी नहीं करना। वह साथ में भी नहीं रहता था और न ही किसी पारिवारिक मामलों में शामिल होता था। 5-6 दिन पहले वह यहां आया था, सालों से उनकी बेटे से कोई बात नहीं होती।

मीडियाकर्मियों के बीच से आकर की गई हत्या

पिता ने बताया कि लवलेश के खिलाफ पहले से ही एक मामला दर्ज था और वह जेल भी होकर आ चुका है। वह ड्रग एडिक्ट था। अतीक अहमद और अशरफ की हत्या मामले में पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने बताया कि तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार लोगों से पूछताथ की जा रही है। आपको बता दें कि शनिवार को अतीक अहमद और अशरफ की हत्या को उस दौरान अंजाम दिया गया था जब वह मीडिया से बातचीत कर रहे थे। मीडियाकर्मियों की तरह ही आए हमलावरों ने उन पर एक के बाद एक कई गोलियां चलाई थीं। अतीक और अशरफ को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

'अतीक अहमद औऱ अशरफ का मर्डर कर हम फेमस होना चाहते थे' हत्यारों ने बताई Shocking घटना की हर एक वजह

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UPTET Exam 2026: 20 लाख छात्रों के लिए अलर्ट, सब कुछ आते हुए भी फेल करवा देंगी OMR शीट की ये 4 गलतियां!
UPTET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही चेक कर लें ये 6 चीजें, वरना सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी!