अरशद को लेकर बड़ा खुलासा, मां-बहन संग करता था ये काम, पत्नी की कर दी थी ये हालत

Published : Jan 02, 2025, 12:24 PM IST
Arshad

सार

आरोपी अरशद जिस जगह पर रहता था वहां के लोग उसे सनकी शख्स के नाम से जानते थे। उससे कोई भी मुंह नहीं लगता था क्योंकि उसका मिजाज ही गलत बर्ताव वाला था।

आगरा। आगरा के इस्लाम नगर के रहने वाले अरशद ने अपनी मां और बहनों को अपने शातिर दिमाग के साथ मौत की घाट उतारा दिया। इस घटना ने हर किसी को हैरानी औऱ परेशानी दोनों में डाल दिया है। मोहल्ले वाले आरोपी अरशद को सिरफिरा कहकर बुलाते है। उसने अपनी बहनों औऱ मां के लिए घर में ही कैदखाना बनाया हुआ था। साथ ही उनके साथ मारपीट भी किया करता था। पड़ोसियों को लड़ाई झगड़े की आवाज भी आती थी, लेकिन अरशद के बर्ताव की वजह से किसी को भी उससे कुछ कहने की हिम्मत नहीं थी। वो अपनी बहनों औऱ मां को घर से बाहर नहीं आने देता था।

बदरुद्दीन मोहल्ले में उनके परिवार को दिल्ली वालों के नाम से जाना जाता था। जोकि 15 साल पहले दिल्ले से आगरा आए थे। दिल्ली में वो किसी फैक्ट्री में काम किया करता था। किसी बात पर उसकी नौकरी वहां पर चली गई थी। वो आगरा आने के बाद इस्लाम नगर में अपने परिवार के साथ किराए पर करता था। बाद में यहां उन्होंने एक घर खरीद लिया। मोहल्ले में रहने वाले साहिल ने बताया कि पिता औऱ बेटे दोनों सनकी हैं। ऐसे में कोई भी उनसे बात नहीं करता है।

पत्नी को बुरी तरह मारता था अरशद, वीडियो किया था शेयर

साल 2019 में अरशद का निकाह हुआ था। मोहल्ले में ही अरशद के परिवार से जान पहचाने होने के बाद कासमा ने अपनी बेटी चांदनी के साथउसका निकाह करवा दिया । शादी के बाद जब कासमा की बेटी अपने ससुराल गई तो बेटे-पिता का व्यवहार उन्हें पसंद नहीं आया। अरशद चांदनी के साथ मारपीट भी किया करता था। सास भी अपने पति और बेटे की हरकत से परेशान थी। ऐसे में तंग आकर वो दो महीने बाद ही वापस मायके आ गई। साथ ही तलाक ले लिया। अरशद अपने परिवार के साथ 18 दिसंबर के दिन अजमेर गया था। अरशद ने वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बस्ती वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। वीडियो में आरोपी ने मौत का इल्जाम मोहल्ले वालों पर लगाया था।

ये भी पढ़ें-

लखनऊ : बेटा ही बना अपनी मां और बहनों का कातिल! हत्यारे बेटे की क्राइम कुंडली!

लखनऊ होटल रूम 109 का वो खतरनाक सच, जहां बेटे ने 4 बहनों और मां को काट डाला...

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

लखनऊ वालों के लिए खुशखबरी! इस दिन शुरू होगी सहारनपुर वंदे भारत, होगा सुपरफास्ट सफर
पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल, पति ने MMS बनाकर सोशल मीडिया पर उड़ाई इज्जत