UP Schools Summer Vacation Extended: यूपी के प्राइमरी स्कूलों की गर्मियों की छुट्टिया बढ़ीं, इस डेट से खुलेंगे स्कूल

Published : Jun 08, 2023, 05:17 PM IST
UP Schools Summer Vacation Extended

सार

योगी सरकार ने आने वाले दिनों में प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू की संभावनाओं को देखते हुए सभी परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में 15 जून…

UP Schools Summer Vacation Extended: योगी सरकार ने आने वाले दिनों में प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू की संभावनाओं को देखते हुए सभी परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई थी। अब 26 जून तक छुट्टिया रहेंगी। यानी 27 जून से सभी स्कूल खुलेंगे और नियमित पढ़ाई शुरु होगी। 

कब से खुलेंगे यूपी के प्राइमरी स्कूल?

दरअसल, हालिया एक उच्च स्तरीय बैठक में सीएम योगी ने तेज धूप और लू की आशंकाओं को देखते हुए य​ह निर्णय लिया। सभी बीएसए को इस सिलसिले में आदेश भी जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, अब सभी स्कूल 27 जून से खुलेंगे।

यूपी स्कूलों का समर वेकेशन कब से कब तक?

हालांकि मान्यता प्राप्त विद्यालयों में समर वेकेशन के बार में विद्यालय प्रबन्ध समिति निर्णय ले सकती है। सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल ने यह आदेश जारी किया है। उसमें कहा गया है कि बेसिक विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक के समर वेकेशन की अवधि 26 जून 2023 तक बढ़ाई गई है। 27 जून को विद्यालय खोलने से पहले पर्याप्त सफाई और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कर ली जाए।

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खुलेंगे स्कूल

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में तेज धूप और लू की आशंका जताई गई है। छोटे बच्चों पर भीषण गर्मी का असर विपरीत पड़ सकता है। इसको देखते हुए समर वेकेशन की अवधि बढ़ाई गई है। बच्चे समर वेकेशन के लिए दिए गए होम वर्क करना जारी रखेंगे। डिजिटल (दीक्षा ऐप) माध्यम से पढ़ाई करते रहेंगे। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्कूल खुलेंगे। एक दिन पहले स्कूलों को खुलवाकर उनकी सफाई कराई जाएगी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
3 महीने के बच्चे के पेट में मिला 8 हफ्ते का भ्रूण, बरेली में डॉक्टर भी रह गए हैरान