लखनऊ में आज कई घंटे बिजली गुल, देखें किन इलाकों पर पड़ेगा असर

Published : Sep 15, 2025, 11:22 AM IST
lucknow power cut today electricity outage schedule

सार

Lucknow Power Cut Today: राजधानी लखनऊ में पांच लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। 15 सितम्बर से 14 अक्टूबर तक अनुरक्षण माह के तहत जानकीपुरम, ठाकुरगंज, गोमतीनगर, राजाजीपुरम, निशातगंज समेत कई इलाकों में आपूर्ति बाधित रहेगी।

लखनऊ। राजधानी के लाखों उपभोक्ताओं को आज बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। अनुरक्षण माह की शुरुआत के चलते लेसा (LESA) ने कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रोकने का ऐलान किया है। 15 सितंबर से 14 अक्टूबर तक शहर में अलग-अलग उपकेंद्रों पर मरम्मत और सुधार कार्य किए जाएंगे। इस कारण सोमवार को करीब पांच लाख की आबादी प्रभावित रहेगी।

जानकीपुरम और ठाकुरगंज के उपकेंद्र रहेंगे प्रभावित

जानकीपुरम इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र सेक्टर-एच और गुड़म्बा थाना कॉलोनी में सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।

  • ठाकुरगंज के राधाग्राम उपकेंद्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी।
  • आजाद नगर उपकेंद्र पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं मिलेगी।
  • सआदतगंज न्यू नूरबाड़ी उपकेंद्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कटौती रहेगी।

यह भी पढ़ें: UP बनेगा भारत की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था? Vision 2047 में एग्रीटेक, ग्रीन एनर्जी, AI से बदलेगी तस्वीर

गोमतीनगर और इंदिरानगर में कई घंटे बिजली गुल

गोमतीनगर मंत्री आवास उपकेंद्र पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे वन विभाग कॉलोनी, मंडी परिषद कॉलोनी, आइस टावर, पीएनबी टावर और टेलीफोन एक्सचेंज जैसे इलाके प्रभावित होंगे।

  • विजयंतखंड, विक्रांतखंड, विभवखंड और विकल्पखंड में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कटौती होगी।
  • विश्वासखंड उपकेंद्र सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बंद रहेगा।
  • इंदिरानगर के एचएएल उपकेंद्र (ए-ब्लॉक, नीलगिरी) में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली गुल रहेगी।

राजाजीपुरम और विस्तार क्षेत्र में कटौती

राजाजीपुरम न्यू उपकेंद्र पर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे आनंद विहार, शिवाजीपुरम, सेक्टर-11, अशोक नगर, धनिया महरी पुल और शक्ति चौराहा सहित कई क्षेत्र प्रभावित होंगे। गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-5 उपकेंद्र पर सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक बिजली नहीं मिलेगी।

निशातगंज और पुरनिया क्षेत्र भी होंगे प्रभावित

  • गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-1 के मकदूमपुर, वरदानखंड और श्रद्धानगर कॉलोनी में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कटौती होगी।
  • पुरनिया उपकेंद्र के सेक्टर-एच और जे में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रहेगी।
  • भीखमपुर उपकेंद्र के निशातगंज में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी।
  • अहिबरनपुर उपकेंद्र के आदर्शपुरम में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।
  • उतरेठिया उपकेंद्र पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

यह भी पढ़ें: Weather News: लखनऊवासियों संभल जाइए, अगले कुछ दिनों तक रहेगा बारिश और उमस का दौर

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

एग्जाम हॉल में अचानक गिर पड़ा छात्र… कुछ ही मिनटों में खत्म हो गई सांसें, वजह...?
UPKL में तुषार कपूर की एंट्री! गजब गाज़ियाबाद को मिला सेलेब्रिटी सह-मालिक