Mahakumbh 2025 Live: महाकुंभ 2025 में माघी पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु संगम में 1.94 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सीएम योगी सुबह 4 बजे से ही अपने सरकारी आवास पर कुंभ मेले की मानीटरिंग कर रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि माघ पूर्णिमा के मौके पर करीबन 2.5 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे।
05:37 PM (IST) Feb 12
माघ पूर्णिमा के पावन पर्व पर 1.94 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम तट पर स्नान किया। अब तक 46 करोड़ से ज्यादा लोग महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।
03:23 PM (IST) Feb 12
महाकुंभ में न केवल मैनुअल, बल्कि आधुनिक तरीके से भी गंगा-यमुना के संगम को स्वच्छ बनाने का काम हो रहा है। इसके लिए बकायदा ट्रैश स्कीमर मशीन लगाई गई है। यह मशीन हर दिन गंगा-यमुना से 10 से 15 टन कचरा निकाल रही है।
02:54 PM (IST) Feb 12
महाकुंभ में राजस्थान के कारोबारी ने 10000 चांदी के सिक्के बांटे। सेवा कार्य में लगे हजारों सुरक्षाकर्मी, सफाईकर्मी और अन्य श्रमिकों को सम्मानित किया गया।
ज्यादा जानकारी के लिए यहां पढ़ें
02:48 PM (IST) Feb 12
माघ पूर्णिमा स्नान पर्व पर आज अब तक 1.83 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया।
02:29 PM (IST) Feb 12
तीर्थराज प्रयाग में माघी पूर्णिमा के पावन पर्व पर सफाई की व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। डेली डेढ़ लाख शौचालयों की सफाई के अलावा नदी तट पर पूजन सामग्री को उठाने और नदी में डाली गई फूल माला व अन्य सामग्री का रेगुलर निस्तार किया जा रहा है। 24 घंटे सफाईकर्मी काम में लगे हुए हैं।
01:27 PM (IST) Feb 12
महाकुंभ 2025 में ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। महाकुंभ में देश-दुनिया से आए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 46.25 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।
01:25 PM (IST) Feb 12
सरकारी प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार, माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर अब तक 1.59 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।
01:10 PM (IST) Feb 12
माघ पूर्णिमा के पवित्र स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की विशेष सुरक्षा ऑपरेशन चतुर्भुज के जरिए की की जा रही है। इस स्पेशल ऑपरेशन के अलावा आईसीसीसी की स्पेशल टीम भी एक्टिव भूमिका निभाती है। टेक्नोलॉजी का यूज कर बेहद मजबूत सेफ्टी सर्किल बनाया गया है। इसके जरिए सिक्योरिटी और क्राउड मैनेजमेंट पर नजर रखी जा रही है।
01:06 PM (IST) Feb 12
महाकुंभ 2025 में माघी पूर्णिमा स्नान पव्र पर प्रयागराज के 8 रेलवे स्टेशनों से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। प्रयाग, फाफामऊ, रामबाग, नैनी, झूंसी, छिवकी, प्रयागराज जंक्शन और सूबेदारगंज स्टेशन से ट्रेनों का आवागमन जारी है। रेलवे स्टेशन पर हजारो पैसेंजर्स की भारी भीड़ है। इसको देखते हएु यात्रियों को यात्री आश्रय स्थल की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है। पैसेंजर्स को रोकने एक जगह रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। आपात प्लान के तहत, यात्रियों को जानसेनगंज से चौक के रास्ते खुल्दाबाद लाया जा रहा है और फिर खुसरो बाग में लाया जा रहा है।
12:53 PM (IST) Feb 12
माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि संगम में करोड़ो श्रद्धालु आए हैं। दिव्य—भव्य स्नान चल रहा है। यहां आकर महसूस हो रही खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यहां लघु भारत दिखाई दे रहा है।
12:50 PM (IST) Feb 12
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर कहा कि आज सुबह से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए उमड़ रहे हैं, सरकार की तरफ से पूरी व्यवस्था की गई है। सब शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।
12:40 PM (IST) Feb 12
यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि हमने मैनेजमेंट के लिए ऐसी टेक्नोलॉजी अपनाई है। जिसकी वजह से अब तक 46 से 47 करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ आ चुके हैं। हमारा ध्यान काशी विश्वनाथ मंदिर, श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या और विध्यांचल मंदिर पर भी है। 2500 से ज्यादा कैमरों से लाइव फीड ले रहे हैं। रेलवे डेली करीबन 350 ट्रेनें चला रहा है। मुख्य स्नान वाले दिन करीबन 400 से ज्यादा ट्रेनें चलाई जा रही हैं। आज भी 10 बजे तक 1 करोड़ 30 लाख लोगों ने स्नान किया है।
12:35 PM (IST) Feb 12
यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा है कि महाकुंभ 2025 का पांचवा स्नान चल रहा है। अभी महाशिवरात्रि का स्नान होना शेष है। मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दिन की एक गलती से सीख लेते हुए काम कर रहे हैं, ताकि बेहतर प्रबंधन हो।
12:04 PM (IST) Feb 12
महाकुंभ 2025 में माघ पूर्णिमा के अवसर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच अनिल कुंबले ने पत्नी चेतना रामतीर्था के साथ त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। 'एक्स' पर सामान्य श्रद्धालु की तरह नाव पर सवार होकर त्रिवेणी संगम पहुंचे। पति—पत्नी ने सूर्य को अर्घ्य दिया। विधि विधान से पूजा अर्चना की।
11:51 AM (IST) Feb 12
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने महाकुंभ पर कहा है कि सरकार को इस समय खासतौर पर यह ध्यान देना चाहिए कि जो लोग वहां(प्रयागराज में) हैं वे बाहर कैसे जाएं।
11:10 AM (IST) Feb 12
प्रयागराज DM रवींद्र कुमार मंदार ने कहा कि माघी पूर्णिमा स्नान कल रात से ही चल रहा है, श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैंं। भारी संख्या में ट्रैफिक पुलिस तैनात है। अफवाहों पर ध्यान न दें। 322 से अधिक सिविल अधिकारी और 9 हजार से अधिक पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा 60 से अधिक RAF कंपनियां भी लगी हैं।
11:02 AM (IST) Feb 12
माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाकुम्भनगर में एंटी-ड्रोन सिस्टम अलर्ट मोड में है। किसी भी संदिग्ध ड्रोन पर पूरी मुस्तैदी से नजर रखी जा रही है।
11:00 AM (IST) Feb 12
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से मेला क्षेत्र के साथ शहर की भी निगरानी की जा रही है। 2750 हाई-टेक कैमरों, एंटी-ड्रोन सिस्टम और विशेष सुरक्षा टीमें चौकस हैं।
10:57 AM (IST) Feb 12
वाहनों की पार्किंग के लिए सभी दिशाओं में पार्किंग के अलग—अलग अरेंजमेंट किए गए हैं। ताकि श्रद्धालुओं को पहुंचने, अपने वाहनों को पार्क करने और उन्हें निकालने में दिक्कत न हो। सभी पार्किंग स्थलों पर सिक्योरिटी के लिए पुलिस बल मुस्तैद है, इन जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल को भी लगाया गया है।
10:54 AM (IST) Feb 12
माघी पूर्णिमा के पावन पर्व पर महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में आज 8 बजे तक 1.02 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में पुण्य की डुबकी लगाई।
10:51 AM (IST) Feb 12
महाकुंभ 2025 में माघ पूर्णिमा स्नान पर्व पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुण्य स्नान के लिए पधारे सभी साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन।
10:47 AM (IST) Feb 12
माघी पूर्णिमा पर्व पर संगम नोज पर अमृत स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है।स्नान के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।
10:44 AM (IST) Feb 12
महाकुंभ 2025 में क्राउड मैनेजमेंट को लेकर प्रशासन सतर्क है। श्रद्धालुओं की दिक्कतों की खबरों के बाद सीएम योगी पुलिस अधिकारियों पर नाराज हुए थे। उसके बाद पूरा प्रशासनिक अमला एक्टिव नजर आ रहा है। क्राउड मैनेजमेंट के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।
10:39 AM (IST) Feb 12
माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर योगी सरकार की तरफ से सभी घाटों पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर से गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई जा रही हैं। यह दिव्य नजारा देखकर लोग आह्लादित हो रहे हैं।
10:35 AM (IST) Feb 12
माघ पूर्णिमा के मौके पर आम श्रद्धालुओं समेत साधु—संतो ओर कल्पवासियों ने भी लगाई आस्था की डुबकी। भक्तों ने संगम नोज के घाटों पर मोझ की कामना से स्नान किया।
10:23 AM (IST) Feb 12
माघ पूर्णिमा स्नान पर्व पर सीएम योगी खुद महाकुंभ में व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटे रहें। अपने सरकारी आवास पर सुबह 4 बजे से ही पल—पल का अपडेट लेेते रहें। वॉर रूप से ही सीएम ने सारे अरेंजमेंट लाइव देखें और अधिकारियों को लगातार आवश्यक दिशा—निर्देश भी देते रहें। उनके साथ प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी समेत मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
10:17 AM (IST) Feb 12
माघ पूर्णिमा स्नान को लेकर संगम सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।
10:15 AM (IST) Feb 12
10:08 AM (IST) Feb 12
माघ पूर्णिमा स्नान को लेकर महाकुंभ 2025 में खास तैयारी की गई। आज यानी 12 फरवरी को महाकुंभ में अमृत स्नान जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम पर स्नान करने पहुंचे हैं। इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।