Mahakumbh 2025 Live Updates:महाकुंभ 2025 में अब तक 50 करोड़ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। शुक्रवार को गंगा में एक साथ 500 लोग गंगा की सफाई कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। महाकुंभ के लाइव अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहें https://hindi.asianetnews.com/ से।
06:33 PM (IST) Feb 14
महाकुंभ में शुक्रवार 14 फरवरी को शाम छह बजे तक 92.84 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी संगम में लगाई है। यहां करीब 2 लाख कल्पवासियों और 90.84 लाख श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को स्नान किया है। महाकुंभ में अबतक 50 करोड़ से अधिक लोग नहा चुके हैं। कुंभ स्नान का यह अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
06:00 PM (IST) Feb 14
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी पुण्य की डुबकी लगाएंगे। प्रियंका गांधी भी पुण्य स्नान करेंगी।
05:56 PM (IST) Feb 14
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणनवीस ने भी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उनके साथ उनकी पत्नी अमृता और बेटी दिविजा भी थीं।
05:35 PM (IST) Feb 14
महाकुंभ 2025 को लेकर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि कि लोगों की आस्था हिंदू धर्म में बढ़ती हुई दिख रही है। महाकुंभ में मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा है। जहां हिंदू धर्म की बात होती है, विपक्ष बौखला उठता है। उन्होंने कहा कि, ''जो धर्म का नहीं हुआ, वह किसी का नहीं हो सकता''
05:11 PM (IST) Feb 14
महाकुंभ 2025 में आज यानी शुक्रवार के दिन 300 स्वच्छताकर्मियों ने एक साथ 3 अलग-अलग घाटों पर सफाई अभियान चलाया। यह अभियान सेक्टर-4 में राम घाट, सेक्टर 7 में भरद्वाज घाट के अलावा सेक्टर 9 में गंगेश्वर घाट पर चलाया गया। इस पूरे प्रॉसेस की वीडियोग्राफी कराई गई है। एमएनआईटी के प्रोफेसर्स और इनवायरमेंटलिस्ट की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अब वीडियोग्राफी वेरीफाई करने के बाद रिकॉर्ड की घोषणा करेगा।
04:54 PM (IST) Feb 14
अरैल घाट सेक्टर 24 निषाद राज मार्ग में जल कलश की स्थापना की गई है। उसमें कुम्भ क्षेत्र में यूज की गई पानी की बोतलों को इकठ्ठा किया गया है। जिन्हें रिसाइकिल कर यूज में लाया जायेगा। इस अभियान के दौरान 20,000 से ज्यादा प्लास्टिक की बोतलें इकट्ठा की गई हैं।
04:32 PM (IST) Feb 14
महाकुंभ के DIG वैभव कृष्ण ने कहा है कि महाकुंभ में आज दोपहर 1 बजे तक लगभग 55 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। आज भी यहां काफी श्रद्धालुओं की भीड़ है। पूरे मेला एरिया में ट्रैफिक जाम की कोई कंप्लेन नहीं है। वीकेंड में विशेष तैनाती की गई है। शनिवार और रविवार को सुबह से शाम तक वाहन निषिद्ध क्षेत्र रहेगा। सिर्फ इमरजेंसी सर्विसेज के व्हीकल को ही अनुमति दी जाएगी।
04:08 PM (IST) Feb 14
आज यानी शुक्रवार को महाकुंभ में 73 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया और अब तक कुल 49 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। यह एक महारिकॉर्ड है।
03:54 PM (IST) Feb 14
प्रयागराज शहर एक बार फिर जाम की चपेट में है। बालसन, एएन झा मार्ग, नया यमुना ब्रिज से लेकर नैनी तक ढाई घंटे से जाम लगा हुआ है। यमुना ब्रिज पार करने में 2 घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है, जबकि यह ब्रिज सिर्फ डेढ़ किलोमीटर लंबा है।
03:38 PM (IST) Feb 14
यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले, उसकी सत्यता की पुष्टि करें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
03:26 PM (IST) Feb 14
यूपी पुलिस ने महाकुंभ की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए साइबर पेट्रोलिंग की व्यापक स्ट्रेटजी तैयार की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लगातार निगरानी की जा रही है। इसके तहत भ्रामक पोस्ट का तुंरत खंडन करने के अलावा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस काम में सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स का भी सहयोग लिया जा रहा है।
03:18 PM (IST) Feb 14
यूपी पुलिस सोशल मीडिया पर 24X7 पैनी नजर रख रही है। मिस्र की घटना को महाकुंभ 2025 से जोड़ने पर 7 सोशल मीडिया अकाउंट्स और बिहार की घटना को महाकुंभ से जोड़कर 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई की गई है।
03:09 PM (IST) Feb 14
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, यूपी पुलिस महाकुंभ 2025 को बदनाम करने का प्रयास करने वालों से सख्ती बरत रही है। अब तक फर्जी और भ्रामक पोस्ट के जरिए अफवाह फैलाने वाले 54 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
03:00 PM (IST) Feb 14
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवारको दोपहर 12 बजे तक महाकुंभ में लगभग 5.3 मिलियन लोगों ने पवित्र त्रिवेणी संगम (गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती का संगम) में डुबकी लगाई।
02:38 PM (IST) Feb 14
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब 50-55 करोड़ लोग उत्तर प्रदेश के महाकुंभ में जुड़ेंगे तो यूपी को इकोनॉमी को कितना फायदा होगा। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महाकुंभ के जरिए यूपी की इकोनॉमी में 3 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।
01:33 PM (IST) Feb 14
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में कल स्ट्रीट स्वीपिंग में एक विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। प्रयागराज में 15000 सफाई कर्मचारी एक साथ सड़कों की सफाई करेंगे। OSD कुंभ आकांक्षा राणा ने कहा कि आज महाकुंभ में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जा रहा है, जहां 300 सफाई कर्मचारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर नदी की सफाई की जा रही है। इन कामों के जरिए हम अपनी नदियों और जल निकायों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए एक संदेश देना चाहते हैं।
01:17 PM (IST) Feb 14
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में संगम घाट पर सफाईकर्मी घाटों की सफाई कर रहे हैं।
01:12 PM (IST) Feb 14
महाकुंभ 2025 में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी आज संगम नोज पर पहुंचकर स्नान करेंगे।
12:58 PM (IST) Feb 14
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बात पर जोर देते हुए कहा है कि भीड़भाड़ की स्थिति में अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाएगा।
12:56 PM (IST) Feb 14
महाकुंभ 2025 में सीएम योगी आदित्यनाथ ट्रैफिक अरेंजमेंट को लेकर सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने महाकुंभ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अफसरों को निर्देश दिए हैं।
12:15 PM (IST) Feb 14
महाकुंभ 2025 में अमृत स्नान करने के बाद भक्तों की भारी भीड़ काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए काशी में भी उमड़ रही है।
12:12 PM (IST) Feb 14
महाकुंभ 2025 में स्नान करने के बाद लोग श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। वर्तमान में अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
12:08 PM (IST) Feb 14
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस आज संगम में स्नान करेंगे।
11:57 AM (IST) Feb 14
महाकुंभ 2025 में स्नान के लिए संगम पर बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ है।
11:46 AM (IST) Feb 14
महाकुंभ 2025 में शुक्रवार सुबह 500 लोग गंगा की सफाई में एक साथ जुटेंगे। आज महाकुंभ का पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा।
11:41 AM (IST) Feb 14
महाकुंभ 2025 में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमृत स्नान के लिए शनिवार और रविवार को प्रयागराज पहुंच रहे हैं।
11:39 AM (IST) Feb 14
महाकुंभ 2025 में 15, 16 व 17 फरवरी के दौरान यूपी सरकार 2250 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगी।
10:44 AM (IST) Feb 14
महाकुंभ 2025 में शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक 40 लाख लोगों ने स्नान किया।