
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेला 2025 (Maha Kumbh 2025) में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे भगदड़ मच गई। इसके चलते 30 लोगों की मौत हुई और 60 लोग घायल हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चार बार बात की है। उन्होंने स्थिति के बारे में जानकारी ली और प्रभावित हुए लोगों को तत्काल सहायता देने का निर्देश दिया। पीएम लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। वह लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
कुंभ मेला की विशेष कार्यकारी अधिकारी आकांक्षा राणा के अनुसार, कुछ बैरियर टूटने के बाद "भगदड़ जैसी" स्थिति उत्पन्न हुई थी, जिसके कारण लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज किया जा रहा है। भारी भीड़ के कारण हुई अफरा-तफरी में घायल हुए लोगों को सेंट्रल अस्पताल ले जाया गया है।
बुधवार को मौनी अमावस्या है। इस अवसर पर शाही स्नान होना था। इसके लिए करीब 10 करोड़ लोग कुंभ मेला पहुंच गए। भीड़ अधिक होने के चलते भगदड़ की स्थिति बनी। बहुत अधिक भीड़ के चलते बहुत से लोगों सांस लेने में परेशानी हो रही है। लोग बेहोश हो रहे हैं। ऐसे लोगों को भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। 40 से अधिक एम्बुलेंस को लगाया गया है।
भगदड़ मचने के चलते सभी 13 अखाड़ों ने शाही स्नान रद्द कर दिया है। अब अगला अमृत स्नान बसंत पंचमी को होगा। भीड़ कंट्रोल करने के लिए सभी 30 प्लांटून पुलों को खोला गया है। प्रयागराज में कुंभ मेला जाने वालों का प्रवेश रोक दिया गया है। सड़कों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
यह भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: भगदड़ में 14 की मौत, शाही स्नान रद्द, प्रयागराज में एंट्री बंद
बता दें कि 'मौनी अमावस्या' दूसरे शाही स्नान का दिन है। महाकुंभ के दौरान अन्य महत्वपूर्ण स्नान तिथियों में 3 फरवरी (बसंत पंचमी-तीसरा शाही स्नान), 12 फरवरी (माघी पूर्णिमा) और 26 फरवरी (महा शिवरात्रि) शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।