Uff...मोनालिसा का बोल्ड अवतार हुआ वायरल! लोग बोले, क्या ये वही लड़की है? लेकिन...

सार

Monalisa Hot Viral Video महाकुंभ की फूलवाली मोनालिसा फिर चर्चा में, वायरल वीडियो में बोल्ड लुक देखकर लोग हैरान। लेकिन क्या ये सच है? जानिए पूरा मामला।

Prayagraj Mahakumbh Monalisa Viral Video: महाकुंभ 2025 में रातोंरात मशहूर हुई मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में है। फूल बेचने वाली यह 16 वर्षीय लड़की इंटरनेट सेंसेशन बन गई थी और अब उनके नाम से सोशल मीडिया पर फैन पेज भी बनने लगे हैं। हालांकि, इस अचानक मिली शोहरत के साथ विवाद भी उनके साथ चल रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मोनालिसा जैसी दिखने वाली एक लड़की बोल्ड अवतार में नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर लोगों को यकीन हो गया कि मोनालिसा ने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन कर लिया है, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है।

यह भी पढ़ें: मुंबई जाने से पहले वायरल गर्ल मोनालिसा हुई भावुक, कहा- पापा की बहुत…

Latest Videos

क्या सच में बदला मोनालिसा का लुक?

वायरल वीडियो में एक लड़की येलो ट्यूब बॉडीकॉन ड्रेस पहने हुए कैमरे के सामने कॉन्फिडेंटली पोज दे रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और लोग इसे मोनालिसा का नया अवतार बताने लगे। लेकिन जब इस वीडियो की सच्चाई सामने आई तो सब हैरान रह गए।

 

दरअसल, यह वीडियो किसी और का नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) का है। इस वीडियो को डीपफेक तकनीक की मदद से एडिट किया गया है और मोनालिसा की शक्ल इसमें जोड़ दी गई है। यानी, यह वीडियो पूरी तरह फेक है।

 

मोनालिसा का “The Diary of Manipur” बॉलीवुड डेब्यू

मोनालिसा को महाकुंभ में मिली पॉपुलैरिटी के बाद बॉलीवुड से भी ऑफर मिलने लगे हैं। फिल्म निर्देशक सनोश मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी आगामी हिंदी फिल्म ‘The Diary of Manipur’ में कास्ट करने का ऐलान किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाकुंभ मेले में अचानक मिली लोकप्रियता से मोनालिसा और उनका परिवार परेशान हो गया था। अधिक भीड़ और अनचाही पब्लिसिटी से बचने के लिए वे प्रयागराज छोड़कर मध्य प्रदेश के खारगोन जिले के महेश्वर लौट गए हैं।

कैसे बनी मोनालिसा इंटरनेट सेंसेशन?

प्रयागराज महाकुंभ में एक कंटेंट क्रिएटर ने मोनालिसा की वीडियो शेयर की थी, जिसमें वह रुद्राक्ष की मालाएं बेचती नजर आई थी। उनकी गहरी आंखों और मासूमियत ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। देखते ही देखते मोनालिसा इंटरनेट पर छा गईं और उनकी तस्वीरें हर जगह वायरल हो गईं। अब जब उनके नाम पर डीपफेक वीडियो बनाए जा रहे हैं, तो यह साफ हो गया है कि सोशल मीडिया की पॉपुलैरिटी के साथ फेक न्यूज और मॉर्फिंग का खतरा भी बढ़ गया है। इसलिए, किसी भी वायरल वीडियो पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें।

यह भी पढ़ें: मोनालिसा ने किसे कहा 'Happy Valentine’s Day'? वीडियो हुआ वायरल!

About the Author

Akshansh Kulshreshtha

अक्षांश कुलश्रेष्ठ एक अनुभवी पत्रकार हैं और इस क्षेत्र में 4 साल से अधिक समय से कार्यरत हैं। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री पूरी की, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध की कहानियों और स्वास्थ्य और जीवन शैली पर फीचर लेखों में गहरी रुचि विकसित की। वर्तमान में, वह एशियानेट हिंदी के साथ काम कर रहे हैं, जहां वह अपने रिपोर्टिंग कौशल को निखारना जारी रखते हैं। डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव और सोशल मीडिया मार्केटिंग पेशेवर के रूप में उनके अनुभव ने ऑनलाइन ब्रांडिंग, कंटेंट प्रमोशन और दर्शकों की सहभागिता में उनकी क्षमताओं को तेज किया है। अक्षांश पारंपरिक पत्रकारिता को आधुनिक डिजिटल रणनीतियों के साथ जोड़ते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि उनका काम पाठकों के लिए प्रभावशाली और जानकारीपूर्ण बना रहे।Read More...
Share this article
click me!

Latest Videos

GI-PKL 2025 EXCLUSIVE | Tamil Lioness ममता नेहरा ने बताया- कैसे उनकी बहन ने कबड्डी के सपने को बचाया
Pahalgam आतंकी हमले पर रक्षा मंत्री Rajnath Singh बोले “जिन्होंने पर्दे के पीछे बैठकर...”