बहराइच के चित्तौरा के समीप स्थापित महाराज सुहेलदेव स्मारक का किया गया है निर्माण

Published : Jun 09, 2025, 07:06 PM IST
statue

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की 40 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। यह प्रतिमा पद्मश्री रामसुतार ने बनाई है।

लखनऊ, 9 जूनः योगी सरकार मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं बहराइच में रहेंगे। वे यहां चित्तौरा के समीप स्थापित की गई महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 40 फिट ऊंची कांस्य की इस प्रतिमा का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी की देखरेख में कराया गया है। इसे सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार ने बनाया है।

सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार जी ने किया है निर्माण राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि महाराजा सुहेलदेव की यह प्रतिमा पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित की गई थी। इसका निर्माण उप्र संस्कृति विभाग के राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश द्वारा कराया गया है। इसे सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार, रामसुतार आर्ट क्रिएशन्स प्रा. लि. द्वारा बनाया गया है। 

पीएम मोदी ने 16 फरवरी 2021 को किया था शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस परियोजना का शुभारंभ किया था। इसमें ऐतिहासिक चित्तौरा झील के पास पर्यटन विकास के साथ ही महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा की स्थापना भी शामिल थी। महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा (एक नजर) माध्यम- कांस्य प्रतिमा का वजन- 17 टन प्रतिमा की ऊंचाई- 40 फिट प्रतिमा की चौड़ाई- 17 फिट प्रतिमा की लंबाई- 40 फिट प्रतिमा की लागत- लगभग पौने पांच करोड़ रुपये

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

योगी सरकार की सशक्तिकरण नीति से सर्वोदय विद्यालय के छात्रों की राष्ट्रीय स्तर पर चमक
योगी सरकार की बाल श्रमिक विद्या योजना से 20 जिलों में 2000 बच्चों को मिलेगा लाभ