'नहीं रहूंगी इसके साथ' शादी के बाद पहली रात ही दुल्हन ने ससुराल में किया हंगामा, पति को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

Published : Mar 05, 2023, 12:24 PM IST
Gorakhpur bride

सार

यूपी के मैनपुरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के बाद पहली ही रात को दुल्हन ने जमकर हंगामा किया। मामले को लेकर घंटों चली पंचायत के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका।

मैनपुरी: कुसमरा चौकी क्षेत्र के एक गांव में नई नवेली दुल्हन ने शादी के बाद पहली रात को ही हंगामा कर दिया। दुल्हन ने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया। उसके बाद मायके पक्ष के लोगों को भी बुला लिया गया। मामले कि शिकायत के बाद पंचायत भी हुई लेकिन दुल्हन नहीं मानी। घंटों चली पंचायत के बाद वह अपने मायके वालों के साथ में चली गई। इस मामले को लेकर फिलहाल पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।

दुल्हन का शोर सुनकर उड़ गए सभी के होश

कुसमरा चौकी के रहने वाले एक युवक की शादी इटावा क्षेत्र की युवती के साथ दो मार्च को हुई थी। शादी के बाद दुल्हन विदा होकर घर आई और यहां पर रीति रिवाज संपन्न करवाए गए। इसी बीच सुहागरात पर दुल्हन ने शोर मचाना शुरू कर दिया। दुल्हन का शोर सुनकर परिजन और रिश्तेदारों के होश उड़ गए। इसी बीच दुल्हन ने अपने मायके पक्ष के लोगों को भी फोन करके बुला लिया। दुल्हन ने आरोप लगाया कि उसका पति नपुंसक है। इस मामले को लेकर काफी देर तक बातचीत होती रही। हालांकि कोई हल न निकलने पर मामला किशनी थाने पहुंचा।

आपसी समझौते के बाद दुल्हन वापस घर के लिए हुई रवाना

मामले को लेकर दुल्हन के पिता ने थाने में तहरीर देकर आभूषण समेत बेटी को घर ले जाने की मांग की। इसके बाद आपसी समझौते पर दुल्हन वापस अपने घर के लिए रवाना हो गई। मामले में थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह की ओर से जानकारी दी गई कि दोनों पक्षों की रजामंदी के चलते ही दुल्हन वापस अपने घर गई है। मामले में पुलिस की तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले को लेकर दुल्हन या लड़के घरवाले खुलकर कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। फिलहाल दुल्हन के वापस घर जाने के बाद यह मामला चर्चाओं में बना हुआ है।

सिर्फ 36 मिनट स्थगन और पुलिसकर्मियों को सजा समेत कई बातों के लिए यादगार रहा यूपी विधानसभा का बजट सत्र, बना इतिहास

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UPTET Exam 2026: 20 लाख छात्रों के लिए अलर्ट, सब कुछ आते हुए भी फेल करवा देंगी OMR शीट की ये 4 गलतियां!
UPTET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही चेक कर लें ये 6 चीजें, वरना सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी!