11 महीने में 1600 कॉल, इस तरह कातिल तक पहुंच गई पुलिस

Published : Jan 19, 2025, 09:49 PM IST
up crime news

सार

लखनऊ में एक महिला और उसके 10 साल के बेटे की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो एकतरफा प्यार में पागल था और 11 महीनों में महिला को 1600 बार कॉल कर चुका था।

लखनऊ में एक महिला और उसके बच्चे की हत्या करने वाले कातिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इकतरफा प्यार इस हत्याकांड की वजह बना। पुलिस इस मामले में कातिल तक उसके कॉल रिकार्ड के जरिए पहुंची। 11 महीने में युवक ने मृतक महिला को 1600 बार कॉल किया था। पुलिस को इसी से युवक पर शक हुआ। हिरासत में लेकर जब पुलिस ने पूछताछ की तो युवक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। 

क्या है मामला? 

पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त की 35 वर्षीय महिला पर लंबे समय से नजर थी। युवक ने बार-बार महिला से संपर्क करने और बातचीत की कोशिश की। लेकिन जब महिला ने उसे नजरअंदाज किया, तो युवक इसे बर्दाश्त नहीं कर सका और महिला से बदला लेने की ठान ली। घटना के दिन, अभियुक्त ने महिला और उसके 10 साल के बेटे की हत्या कर दी। मां-बेटे की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस के सामने कातिल तक पहुंचने की चुनौती थी। जुनूनी आशिक पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने पिछले 11 महीनों में महिला को करीब 1600 बार कॉल किया था। मृतक महिला ने अभियुक्त को पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन उसने पीछा नहीं छोड़ा। 

यह भी पढ़ें: बेसहारा बुजुर्गों के लिए बड़ी पहल, हर महीने खाते में आएंगे 1000 रुपए

युवक ने की महिला की हत्या

जब महिला ने युवक से बात नहीं की तो उसने आक्रोशित होकर महिला और उसके बेटे की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त को तकनीकी निगरानी के जरिए गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। समाज पर सवाल ये पहली बार नहीं है जब किसी सिरफिरे आशिक ने किसी महिला की हत्या की हो। ये सिर्फ कत्ल की एक वारदात नहीं है, बल्कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हुई हिंसा का संकेत भी है। ये घटना एकतरफा प्यार के खतरों को भी उजागर करती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर वे किसी भी प्रकार की धमकी या उत्पीड़न का सामना करते हैं, तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सतर्कता और जागरूकता बेहद जरूरी है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Murder Case : खोपड़ी फेंकी-धड़ रखा, पुलिस से बोला-फ्यूचर के ड्रीम में किया पापा का कत्ल
Lucknow Accident Shocking Video: बस की खिड़की से कपड़ों की तरह गिरी लाशें, कमजोर दिल वाले ना देखें!