कोचिंग टीचर ने 12वीं की छात्रा से की दरिंदगी, पीड़िता बोली- 1 दर्जन से अधिक लड़कियां बन चुकी हैं शिकार

Published : Jan 28, 2023, 01:29 PM ISTUpdated : Jan 28, 2023, 01:30 PM IST
Mathura

सार

मथुरा के वृंदावन में कोचिंग के टीचर और अन्य लोगों ने 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। मामले पर पुलिस कार्रवाई न होने पर आहत छात्रा ने आत्महत्या के लिए यमुना नदी में छलांग लगा दी।

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मथुरा के वृंदावन में स्थित एक कोचिंग सेंटर के टीचर और कुछ अन्य लोगों द्वारा एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने घटना से पहले पीड़िता को नशीला पदार्थ दिया गया था। वहीं गैंगरेप की शिकार पीड़िता ने आहत होकर आत्महत्या के लिए यमुना में छलांग लगा दी। छात्रा को नदीं में डूबता देख आसपास के लोगों ने पीड़िता के घरवालों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद लोगों ने नदी से छात्रा को सही-सलामत बाहर निकाल लिया।

पार्टी के दौरान पिलाया नशीला पदार्थ

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोचिंग में पार्टी के दौरान उसकी ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया गया। जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। फिर आरोपियों ने उसके साथ रेप कर अश्लील वीडियो बना लीं। छात्रा ने बताया कि एक दर्जन से अधिक लड़कियों के साथ ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है। लेकिन बदनामी के डर से किसी ने भी आरोपियों के खिलाफ आवाज नहीं उठाई। छात्रा ने बताया कि कई हफ्तों तक कोचिंग सेंटर के टीचर और कुछ अन्य युवकों ने उसके साथ रेप किया है।

पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से किया इंकार

जिसके बाद उसने परिजनों को मामले की सूचना दी थी। परिवार वालों को मामले की जानकारी होने पर छात्रा माता-पिता के साथ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन गई, लेकिन पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज करने से इंकार कर दिया। बता दें कि पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्र है। छात्रा ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह शिकायत करने थाने पहुंची तो वहां पर पुलिस ने छात्रा पर नशे में होने का आरोप लगाते हुए थप्पड़ मारा। जिसके बाद कनक धारा फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ लक्ष्मी गौतम से छात्रा ने संपर्क किया। बता दें कि अब फाउंडेशन ने छात्रा के मामले को अपने हाथ में लेकर मामले की जांच किए जाने की मांग की है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Cabinet Decision: लखनऊ मेट्रो फेज-1बी और मीरजापुर में नई यूनिवर्सिटी को मंजूरी, पशु चिकित्सा छात्रों का भत्ता तीन गुना बढ़ा
Yogi Cabinet Decision: यूपी में OBC आरक्षण आयोग को मंजूरी, लोहिया संस्थान को मिली 855 करोड़ की सौगात