मेरठ: बोरे में बंद मिला महिला का शव, CCTV में सिर पर लादकर ले जाता दिखा युवक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस

Published : Feb 12, 2023, 01:51 PM ISTUpdated : Feb 12, 2023, 01:52 PM IST
meerut dead body

सार

यूपी के मेरठ में एक महिला का बोरे में बंद पाया गया। पड़ताल के दौरान सीसीटीवी कैमरे में एक युवक बोरे को सिर पर रखकर ले जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी हुई है।

मेरठ: जनपद में एक महिला का शव बोरे में मिलने के बाद सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची डॉदग स्क्वायड की टीम में पड़तला शुरू की। मामले को लेकर छानबीन की जा रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

खरखौदा कस्बे में बिजली बंबा चौकी एरिया में हिमायुनगर में गैंग गोदाम के पास से महिला का शव बरामद किया गया। बोरे में बंद शव मिलने के बाद मौके पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे। महिला के शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में भी पड़ताल की गई लेकिन महिला के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीसीटीवी में बोरे को लेकर आता दिखा युवक

घटनास्थल के पास से पुलिस ने एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज प्राप्त किया है। इस फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक बोरे में कुछ लेकर जा रहा है और वहां पर रख रहा है। शव मिलने के बाद पुलिस एक ओर महिला की शिनाख्त में लगी हुई है तो वहीं दूसरी ओर सीसीटीवी में दिख रहे व्यक्ति की भी खोजबीन की जा रही है। मामले में पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार के द्वारा जानकारी दी गई कि मामले की जांच की जा रही है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा की महिला की हत्या कैसे की गई है।

आसपास के थानों से भी किया गया संपर्क

घटना के बाद डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस ने खोजबीन करने की कोशिश की लेकिन वह भी कुछ दूर आगे जाकर रुक गया। पुलिस का कहना है कि आसपास के थाने में दर्ज गुमशुदगी के आधार पर भी महिला की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल अभी तक कोई भी सफलता हासिल नहीं हुई है। वहीं सीसीटीवी में दिख रहा व्यक्ति कहा का रहने वाला है और उसने शव को ठिकाना लगाने के लिए यह जगह ही क्यों चुनी इस सवालों का भी कोई जवाब पुलिस टीम के पास में नहीं है।

खुले कई राज: किराए के घर में रह रही थी निखत, जेल में रोज होती थी पति अब्बास से मुलाकात, मकान मालिक को भी नहीं पता था पूरा सच

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Atiq Ahmed Family: अतीक अहमद के परिवार में अब कौन-कौन? जानें बीवी शाइस्ता परवीन समेत पांचों बेटों का हाल
Aban Ahmed Funeral: कोर्ट ने दी पैरोल, लेकिन रखी एक बड़ी शर्त... अतीक अहमद के बेटों पर क्या हैं निर्देश?