
Indian wife catches husband cheating: शादी महज एक रस्म नहीं, बल्कि विश्वास और वफादारी की बुनियाद होती है। पर जब यही बुनियाद हिलती है, तो रिश्ते चकनाचूर हो जाते हैं। मेरठ से ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया और मौके पर जो हुआ, वह कैमरे में कैद हो गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
मेरठ की फूलबाग कॉलोनी में रहने वाली एक महिला को लंबे समय से अपने पति के व्यवहार पर शक था। उसकी हरकतें और समय का हिसाब किताब कुछ गड़बड़ बताने लगा था। शक को यकीन में बदलने के लिए महिला ने अपने रिश्तेदारों की मदद ली और पति पर नजर रखना शुरू कर दिया। कुछ ही समय में उसे पता चल गया कि उसका पति एक फ्लैट में किसी और महिला के साथ रह रहा है।
यह भी पढ़ें: 4 मिनट 24 सेकंड का वो सीसीटीवी फुटेज, जिसने लखनऊ की दरिंदगी की रात से उठाया पर्दा, फिर हुआ एनकाउंटर
सच सामने आते ही पत्नी अपने परिवार के साथ सीधे उस फ्लैट पर जा पहुंची। वहां उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ मौजूद था। जैसे ही महिला ने अपने पति को रंगे हाथों पकड़ा, तो आपा खो बैठी और प्रेमिका पर टूट पड़ी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पति की प्रेमिका सफेद कपड़ों में है और बार-बार पति के पीछे छिपने की कोशिश कर रही है। वहीं पत्नी उसे पकड़ने के लिए बार-बार आगे बढ़ रही है। आसपास खड़े लोग इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करते नजर आए।
बताया जा रहा है कि पति बीते दो महीने से इस फ्लैट में अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा था। पत्नी को जब इसकी जानकारी मिली, तो उसने बिना वक्त गंवाए खुद सच्चाई जानने का निर्णय लिया और सीधे मौके पर पहुंचकर अपने पति की पोल खोल दी। इस घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी और अब यह मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।
यह भी पढ़ें: न फेरे, न मंडप, न बारात, इटावा में हुई ऐसी शादी जो बन गई चर्चा का विषय
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।