CCTV में कैद हुआ मेरठ मर्डर, देवर पर लगा गोली मारने का आरोप, रूह कंपा देगा वीडियो

Published : Aug 09, 2025, 02:39 PM IST
meerut man shot dead property dispute cctv footage

सार

Man Shot Dead In Meerut : उत्तर प्रदेश के मेरठ में प्रॉपर्टी विवाद के चलते 30 वर्षीय युवक असलम की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात CCTV में कैद हुई। पुलिस ने दो रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Meerut Murder Case : मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। तड़के सुबह 7:41 बजे एक युवक को सिर में गोली मार दी गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सनसनीखेज हत्या का वीडियो पास लगे CCTV में कैद हो गया।

मृतक की पहचान असलम (30) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह हत्या पारिवारिक रंजिश के चलते हुई। फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी नजदीक से गोली मारकर मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि असलम पर डेढ़ साल पहले भी हमला हुआ था, तब भी गोली मारी गई थी, लेकिन समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान बच गई थी। असलम पेशे से बावर्ची था और उसकी डेढ़ साल की एक बेटी भी है।

यह भी पढ़ें: Anuj Chaudhary ASP: संभल हिंसा के बाद बड़ा प्रमोशन, स्पोर्ट्स कोटे से एएसपी बनने वाले पहले अफस

पत्नी ने देवर पर लगाया आरोप,पुलिस के कब्जे में CCTV फुटेज

मृतक की पत्नी फरीदा ने आरोप लगाया कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते उसके देवर शहंशाह ने हत्या की साजिश रची। फरीदा का कहना है कि शहंशाह ने पहले भी असलम पर हमला करवाया था और उस मामले में कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है।

वारदात की जानकारी मिलते ही ACP अंतरिक्ष जैन और SP सिटी आयुष विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के इलाके की कई CCTV फुटेज जब्त कर ली हैं और उनकी गहन जांच की जा रही है। वहीँ SP सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि साल 2022-23 से भाइयों और रिश्तेदारों के बीच प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। यह मामला कोर्ट में भी लंबित है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें : बेडरूम में प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़ी गई पत्नी, पति ने उसी से करवा दी शादी… फिर विदा भी किया

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, अब बाबा साहेब की प्रतिमा को मिलेगी फुल सिक्योरिटी
IndiGo flights : कभी गु्स्सा तो कभी आंसू, वाराणसी में बुजुर्ग यात्रियों का दर्द