Milkipur By Election result : कौन है सपा का सफाया करने वाले Chandrabhanu Paswan?

Published : Feb 08, 2025, 03:40 PM IST
who is Chandrabhanu Paswan

सार

Milkipur By Election result : मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने बड़ी जीत दर्ज की है। सपा प्रत्याशी को हराकर उन्होंने भाजपा का परचम लहराया। यह जीत 2027 के चुनावों से पहले भाजपा के लिए शुभ संकेत है।

Milkipur By Election result : मिल्कीपुर (अयोध्या): उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान जीत चुके हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को बड़े अंतर से हराकर इस सीट पर भाजपा का परचम लहरा दिया है। भाजपा ने इस सीट पर एक युवा चेहरे पर दांव खेला था, जो पूरी तरह सफल साबित हुआ है।

चंद्रभानु पासवान ने कैसे हासिल की भाजपा की टिकट?

मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा का टिकट पाने के लिए कई बड़े नेता मैदान में थे, लेकिन चंद्रभानु पासवान सभी को पछाड़कर टिकट हासिल कर चुके हैं। टिकट की दौड़ में दो पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा और रामू प्रियदर्शी भी शामिल थे। इसके अलावा उप परिवहन आयुक्त सुरेंद्र कुमार भी मजबूत दावेदार माने जा रहे थे, जिन्होंने टिकट के लिए सरकारी सेवा से वीआरएस तक ले लिया था। लेकिन संगठन की रिपोर्ट और हाईकमान के फैसले के चलते टिकट चंद्रभानु पासवान के खाते में गया।

यह भी पढ़ें : Milkipur By Election Result LIVE: मिल्कीपुर में सपा से कहां हो गई चूक? अवधेश प्रसाद से नाराज यादव वोटर?

कौन हैं भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान? (who is Chandrabhanu Paswan)

चंद्रभानु पासवान भाजपा की जिला कार्यसमिति के सदस्य हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव में अनुसूचित जाति संपर्क प्रमुख रहे हैं। वे रुदौली के परसौली गांव के निवासी हैं और उनकी शैक्षिक योग्यता बीकॉम, एमकॉम और एलएलबी है।

व्यवसायिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि:

  • पेशे से अधिवक्ता हैं और कपड़े व पेपर के कारोबारी हैं।
  • गुजरात के अहमदाबाद और सूरत तक इनका व्यवसाय फैला है।
  • उनकी पत्नी कंचन पासवान दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं।
  • उनके पिता बाबा राम लखन दास 2021 में ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए थे।
  • वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी जुड़े हुए हैं।

भाजपा के लिए क्या मायने रखती है यह जीत?

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा जीत दर्ज कर चुकी है। यह नतीजा 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के लिए एक बड़ा संकेत है। इस उपचुनाव में भाजपा ने जिस तरह युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाया, वह पार्टी की रणनीति को दर्शाता है। वही, समाजवादी पार्टी के लिए यह हार बड़े झटके से कम नहीं है। सपा ने इस चुनाव में पूरा जोर लगाया था, लेकिन भाजपा की रणनीति के आगे उसे करारी शिकस्त मिली है।

यह भी पढ़ें : Milkipur By-Election Result 2025: उपचुनाव के रूझानों पर भड़कें अवधेश प्रसाद! मीडिया को घर से निकाला!

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP नए BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बताया अपना मूलमंत्र, बताया काम करने का फार्मूला
बूथ पर जीत की तैयारी, एसआईआर को लेकर कार्यकर्ताओं को सीएम योगी का मंत्र