गजब! इन साहब को मिलता है सरकारी मूंछ भत्ता, Mahakumbh 2025 में लगी है ड्यूटी

गजब! इन साहब को मिलता है सरकारी मूंछ भत्ता, Mahakumbh 2025 में लगी है ड्यूटी

Published : Jan 01, 2025, 10:59 AM ISTUpdated : Jan 01, 2025, 11:13 AM IST

महाकुंभ 2025 में ड्यूटी पर पहुंचे सिपाही दिलीप कुमार की मूंछों की जमकर चर्चाएं हो रही हैं। उनके परिवार के कई अन्य लोग भी फोर्स में तैनात हैं। दिलीप ने बताया कि विंग कमांडर अभिनंदन को देखकर उनके मन में मूंछों को रखने का यह विचार आया था।

प्रयागराज महाकुंभ से सूर्य कुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट 

Asianetnews Hindi Exclusive: यूं तो आपने ड्यूटी भत्ता, वर्दी भत्ता और वाहन भत्ता जैसे भत्तों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी मूछ भत्ता के बारे में सुना है? जी हां, UP के सीतापुर में तैनात पीएसी के कांस्टेबल दिलीप कुमार भारती को सरकार से ₹700 मासिक मूंछ भत्ता मिलता है।

परिवार के 8 लोग हैं पुलिस फोर्स में 
वर्ष 2018 बैच के सिपाही दिलीप कुमार का परिवार सेना और पुलिस सेवा से जुड़ा हुआ है। गाजीपुर जिले के मर्दापुर गांव के निवासी दिलीप के परिवार से 8 लोग पुलिस फोर्स में हैं। उनके बड़े भाई अरुण भारतीय आईटीबीपी में हैं।

मूंछ रखने की प्रेरणा
दिलीप बताते हैं कि उन्हें मूंछ रखने का विचार तब आया, जब उन्होंने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को देखा। 2019 में अभिनंदन ने एयर स्ट्राइक के दौरान पाकिस्तान में अपने जंगी जहाज को सफलतापूर्वक उतारा था। उनकी वीरता और उनकी मूछें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनीं। इसके बाद दिलीप ने मूंछें रखना शुरू किया।

तारीफ होने पर बढ़ा शौक, मूंछों पर करते हैं खर्चा 
पहले लोग उनकी मूंछों पर टिप्पणी करते थे, लेकिन अब लोग उनकी तारीफ करते हैं। मूंछों का रख-रखाव दिलीप के लिए थोड़ा महंगा है। हर महीने वे अपनी मूछों पर करीब ₹2600-₹2700 खर्च करते हैं, लेकिन उन्हें अपने इस शौक पर गर्व है। दिलीप की पहचान अब उनकी मूंछों से ही है। 

वर्तमान पोस्टिंग
विभाग ने उनकी इस विशेषता को सराहा और ₹700 मासिक भत्ता प्रदान किया। इस समय दिलीप कुमार भारती 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में तैनात हैं और महाकुंभ नगर, अरैल में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। दिलीप कहते हैं कि उनकी मूंछें न केवल उनकी पहचान हैं, बल्कि उन्हें गर्व का अहसास भी कराती हैं। उनका मानना है कि हर व्यक्ति को अपने शौक और पहचान पर गर्व होना चाहिए।
 

03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?
04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!